क्वारंेटाईन सेंटर में 1951 श्रमिकों को रखा गया है, पुरूष 1516 एवं 435 महिलाएं शामिल है
जशपुर: कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशन में जषपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 648 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 1951 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 1516 एवं महिलाओं की संख्या 435 शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 65 क्वारेंटाईन सेंटर में 233 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार मनोरा के 32 क्वारेंटाईन सेंटर में 111 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 173 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 205 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 50 क्वारेंटाईन सेंटर में 452 लोगों को, कासंाबेल विकासखंड के 50 क्वारेंटाईन सेंटर में 220 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 105 क्वारेंटाईन सेंटर में 358 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 199 लोगों को रखा गया है।
Leave A Comment