‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ के लिए आवेदन आमंत्रित
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ प्रदान करने के लिए निर्णय लिया गया है। इसके तहत एक महिला को 02 लाख रुपये की राशि तथा प्रशस्ति पत्र सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।
जिले के अंतर्गत ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)’’ पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित करने के लिए योग्य/पात्रता रखने वाली महिलाओं की जानकारी 26 सितम्बर तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में संपूर्ण जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में संरक्षण अधिकारी श्रीमती सुमित्रा सिंह, मोबाइल नम्बर 87188-51038 एवं श्री सत्यनारायण यादव मोबाइल नम्बर 93991-00356 से कार्यालयीन समय पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।
Leave A Comment