जशपुरनगर : क्वारंेटाईन सेंटर में 3747 श्रमिकों को रखा गया है पुरूष 3311 एवं 436 महिलाएं शामिल है
जशपुरनगर 15 जून : कलेक्टर श्री महादेव कावरे के निर्देशन में जषपुर जिले में विभिन्न विकासखंडों में लगभग 699 क्वारेंटाईन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाईन सेंटर में लगभग 3747 श्रमिकों, मजदूरों यात्रियों को रखा गया है। जिसमें पुरूषों की संख्या 3311 एवं महिलाओं की संख्य 436 शामिल है। इनमें जशपुर विकासखंड के 58 क्वारेंटाईन सेंटर में 287 लोगों को रखा गया हैं। इसी प्रकार मनोरा के 57 क्वारेंटाईन सेंटर में 189 लोगों को, दुलदुला विकासखंड के 90 क्वारेंटाईन सेंटर में 439 लोगों को, कुनकुरी विकासखंड के 153 क्वांरेंटाईन सेंटर में 587 लोगों को, फरसाबहार विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 762 लोगों को कासंाबेल विकासखंड के 55 क्वारेंटाईन सेंटर में 402 लोगों को, पत्थलगांव विकासखंड के 128 क्वारेंटाईन सेंटर में 564 लोगों को एवं बगीचा विकासखंड के 103 क्वारेंटाईन सेंटर में 517 लोगों को रखा गया है।
कलेक्टर श्री कावरे के निर्देश पर एसडीएम, जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के अधिकारियों द्वारा क्वारेंटाईन सेंटर में पानी, बिजली, शौचालय, भोजन के साथ बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण एवं निंग कराई जा रही है। इसके बाद 14 दिनों के क्वारेंटाईन अवधि में उन्हें रखा जा रहा है। इस दौरान मेडिकल टीम के द्वारा उनकी सतत् निगरानी की जा रही है।
Leave A Comment