कोरबा : बाढ़ क्षेत्र से परिसम्पतियां हटाने की सूचना
कोरबा 24 जून : वर्षाकाल 2020 के दौरान आवश्यकता होने पर मिनीमाता बांगो बांध माचाडोली से हसदेव नदी में पानी प्रवाहित किया जायेगा। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बंाध संभाग क्रमांक-3 माचाडोली ने बताया है कि वर्तमान में मिनीमाता बांगो बांध में लगभग 80 प्रतिशत जल भराव है। जिसके कारण मिनीमाता बांगो बांध के जलद्वार खोलकर हसदेव नदी में जल प्रवाह किये जाने की अधिक संभावना है। इसलिए सर्व साधारण एवं कार्य संबंधितों को सूचित किया गया है कि उक्त बांध से नीचे, हसदेव नदी के किनारे, बाढ़ क्षेत्र में स्थापित चल-अचल सम्पत्ति सुरक्षित स्थानों पर ले जायें। बाढ़ क्षेत्र में स्थापित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाईयां, संस्थानों आदि को भी सूचित किया गया है कि वे अपनी परिसम्पत्तियों को बाढ़ क्षेत्र से बाहर कर लेवें। कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांगो बंाध ने कहा है कि अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग उत्तरदायी नहीं होगा।
Leave A Comment