जशपुरनगर : कल अंतर्राष्ट्रीयमहिला दिवस
जशपुरनगर 07 मार्च : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की समस्त महिलाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थानों में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं पंचायतों में निर्वाचित होकर अपने पदेन दायित्वों का सकुशल निर्वहन कर रही है, जो महिला सशक्तिकरण का परिणाम है। इसी तरह महिला स्वसहायता समूहों के माध्यम से कुपोषण, साफ-सफाई, वृक्षारोपण, जलसंरक्षण, के कार्यो में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महिला स्वावलंबन, बाल विवाह दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने सहित शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की है।
Leave A Comment