बलरामपुर : धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण एवं व्यवस्था बनाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
बलरामपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में राज्य शासन द्वारा किसानों से 01 दिसम्बर 2020 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जायेगी। जिले में किसानों से धान खरीदी हेतु 42 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं तथा उपार्जन केन्द्रों में तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े द्वारा धान खरीदी केन्द्रों के सत्त निरीक्षण एवं व्यवस्था बनाने के लिए नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार तहसील रामानुजगंज के धान उपार्जन केन्द्र भंवरमाल के लिए भू-संरक्षण कार्यालय रामानुजगंज के सर्वेयर श्री वेदप्रकाश पैंकरा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार महावीरगंज के लिए भू-संरक्षण कार्यालय रामानुजगंज के मानचित्रकार श्री नेहरू मरावी, त्रिकुण्डा के लिए सहायक अभियंता जल संसाधन रामानुजगंज श्री संजय ग्रायकर, बगरा के लिए सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी रामानुजगंज श्री मनीष सिंह, कामेश्वरनगर के लिए सहायक अभियंता जल संसाधन रामानुजगंज श्री पी.के.लकड़ा, रामचन्द्रपुर के लिए सर्वेयर रामानुजगंज श्री लोकप्रकाश पटेल, डुमरपान के लिए बी.आर.सी. रामचन्द्रपुर श्री स्टीफन खलखो, ंिडण्डों के लिए सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गिरीश नारायण तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
वहीं तहसील बलरामपुर के धान उपार्जन केन्द्र महाराजगंज के लिए एस.डी.ओ जल संसाधन बलरामपुर श्री एस.एन. तिवारी, बलरामपुर के लिए सहायक अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास योजना श्री दीनानाथ, बरदर के लिए मंडल संयोजक श्री जयप्रकाश डनसेना, तातापानी के लिए उद्योग विभाग के प्रबंधक श्री पी.आर. खंडेलवाल, कपिलदेवपुर के लिए उप अभियंता जल संसाधन बलरामपुर श्री आर.एस. नेताम, रनहत के लिए सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गौरव गुप्ता, पस्ता के लिए उप अभियंता जल संसाधन बलरामपुर श्री राजकुमार पंैकरा, डौरा के लिए उप अभियंता जल संसाधन बलरामपुर श्री महेंद्र शांडिल्य, तहसील वाड्रफनगर के धान उपार्जन केन्द्र बसंतपुर के लिए पशु चिकित्सक श्री डी.एन.सिंह, वाड्रफनगर के लिए एस. डी. ओ. आरईएस श्री राजाराम पुषाम, बरतीकला के लिए बी.आर.सी. वाड्रफनगर श्री फिलिप एक्का, बड़कागांव के लिए उद्यान निरीक्षक श्री त्रिवेंद्र राम साण्डे, डोंगरों के लिए मत्स्य निरीक्षक श्री त्रिलोचन मिर्चे, रामनगर के लिए सहायक अभियंता पी.एच.ई. श्री एस.के. सिंह, बलंगी के लिए उप अभियंता आरईएस श्री के.पी. सोनी, रघुनाथनगर के लिए अन्वेषक शिक्षा विभाग श्री डी.के. आडवाणी, बिरेन्द्रनगर के लिए ए.डी.ओ. वाड्रफनगर श्री रामकुमार मांझी, सरना के लिए उप अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री हुबलाल अहिन्द, तहसील शंकरगढ़ के धान उपार्जन केंद्र जमड़ी के लिए सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार कंवर, जोकापाठ के लिए मण्डल संयोजक श्री इंद्रजीत भगत, कोदवा के लिए सहायक विकास विस्तार अधिकारी शंकरगढ़ श्री समीर कुजुर, डीपाडीहकला के लिए पशु चिकित्सक श्री एस.एम. मरकाम, तहसील कुसमी के धान उपार्जन केंद्र भुलसीकला के लिए सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री ललित कुमार घरड़े, कुसमी के लिए पशु चिकित्सक श्री अभिषेक पाण्डेय, जवाहरनगर के लिए सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सत्येंद्र परमार, सामरी के लिए उप अभियंता आरईएस श्री अम्बरीश यादव, चान्दो के लिए बीआरसी श्री अमरदेव यादव, तहसील राजपुर के धान उपार्जन केन्द्र गोपालपुर के लिए वरिष्ठ करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत राजपुर श्री लालसाय भगत, भेण्डरी के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री अर्जुन मराबी, बरियों के लिए सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्री गोविंद सिंह तिवारी, सेवारी के लिए वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री पी.आर. धृतलहरे, जिगड़ी के लिए एडीओ राजपुर श्री प्रदीप मानकर, राजपुर के लिए मंडल संयोजक श्री रमेश आगरे तथा धंधापुर के लिए के लिए सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री जतरू राम नागदेव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने समस्त नोडल अधिकारियों को आबंटित धान उपार्जन केन्द्रों का सत्त निरीक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण धान की खरीदी, अवैध धान खरीदी/ परिवहन पर रोक, आर्द्रता प्रतिशत की जांच, ड्रेनेज, कैप कव्हर, तौलाई, बरदाने की व्यवस्था एवं दस्तावेजों का निरीक्षण कर सप्ताहिक प्रतिवेदन जिला कार्यालय को अनिवार्यतः प्रस्तुत करने सुनिश्चित करने को कहा है।
Leave A Comment