ब्रेकिंग न्यूज़

 आज से बीजेपी CAA पर चलाएगी जनजागरण अभियान
नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध अब भी जारी है। जहां केरल विधानसभा में इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास हो चुका है, वहीं कई गैर-भाजपा सरकारें इसे अपने राज्य में लागू करने से साफ इनकार कर चुकी हैं। हालांकि भाजपा ने अब इस मामले में 2020 की शुरुआत से एक अभियान चलाने का फैसला लिया है। आज से भाजपा का जनजागरण अभियान शुरू हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात के वडोदरा स्थित स्वामी नारायण मंदिर ग्राउंड में जनजागरण अभियान में शाम 6 बजे हिस्सा लेंगे। सीएए को लेकर भाजपा का ये अभियान 20 दिनों तक चलेगा। इसके तहत पार्टी घर-घर जाकर लोगों से नागरिकता संशोधन कानून पर बात करेगी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा ने लोगों के बीच जाकर इस कानून से जुड़ी सभी शंकाओं को दूर करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत देशभर में एक हजार रैलियों का आयोजन होगा। 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएंगी। हर जिले में रैलियां और बुद्धिजीवी सम्मेलन आयोजित होंगे। पंचायत और वार्ड स्तर पर बैठकें भी होंगी। पार्टी के नेता लोगों के बीच जाकर कानून पर बात करेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे।

माना जा रहा है कि अभियान के पीछे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति काम कर रही है। उन्होंने बुधवार शाम ही पार्टी कार्यालय में जेपी नड्डा, भूपेंद्र यादव और बीएल संतोष के साथ बैठक की थी। जिसमें पार्टी की ओर से नागरिकता संशोधन कानून पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर बात हुई। जानकारी के मुताबिक पार्टी वरिष्ठ नेताओं के अलावा मशहूर हस्तियों को भी अभियान का चेहरा बनाएगी। बता दें सीएए को लेकर उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook