AAP विधायक जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन रद्द
नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। शपथपत्र में गलत शैक्षिक योग्यता की जानकारी देने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर का निर्वाचन रद्द कर दिया है।
तोमर दिल्ली की त्रि नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। इस बार भी त्रि नगर सीट से आम आदमी पार्टी ने जितेंद्र सिंह तोमर को ही टिकट मिला है। फर्जी डिग्री का मामले के चलते जीतेंद्र सिंह तोमर को दिल्ली सरकार में कानूनी मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जीतेंद्र सिंह तोमर 2013 और 2015 में त्रिनगर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। 2013 में तोमर को करीब 2800 वोट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2015 में उन्होंने करीब 22 हजार वोट से जीत दर्ज की थी।
Leave A Comment