बीजेपी ने केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम राज्य में बदले प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली हार का असर
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केरल, मध्य प्रदेश और सिक्किम राज्य में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वो राकेश सिंह की जगह लेंगे। वहीं दल बहादुर चौहान को सिक्किम बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा के सुरेंद्रन को केरल बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है।
Leave A Comment