- Home
- मुख्य समाचार
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को कहा राहुल के अभियान में हर संभव मदद करें
रायपुर : छत्तीसगढ़ के माउंटेनमैन राहुल गुप्ता जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले। राहुल ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी कोजियासको में चढ़ाई करेंगे। यह चोटी 2228 मीटर ऊंची है और विश्व की सातवीं सबसे बड़ी चोटी है। यहां तापमान काफी कम होने की वजह से बड़ी चुनौती होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने माउंट एवरेस्ट सहित दुनिया भर की महत्वपूर्ण चोटियों पर फतह हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। हम आपको सरकार की तरफ से हर संभव प्रोत्साहन देंगे। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में युवा एवं कल्याण विभाग के संचालक श्रीमती तनुजा सलाम को निर्देशित किया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री निवास “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” से गूंजा उठा
स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 9 से 15 अगस्त तक आयोजित होगी तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा मैराथन
स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा
देश भक्ति संगीत पर तिरंगा कॉन्सर्टस का होगा आयोजन
कार्यक्रमों के दौरान तिरंगा प्रतिज्ञा भी ली जाएगी
रायपुर : देश की आजादी का प्रतीक तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के हर घर में लहराएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित कर ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की शुरूआत की।
जनदर्शन में उपस्थित नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” का उद्घोष किया। गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्वस के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह 09 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ सभी लोगों में राष्ट्रीय भावना जगेगी और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान भी बढ़ेगा। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा अभियान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान तिरंगा प्रतिज्ञा ली जाएगी। इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोग को तिरंगा के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को स्थानीय कार्यक्रमों में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ तिरंगा के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए स्थानीय स्तर पर बाइक, सायकल और कार रैलियां आदि निकाली जाएगी। जिसमें युवा स्वयं सेवकों, विभिन्न संगठनों और विभिन्न राज्यों की प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी होगी। सभी उम्र के लोग इसमें शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करेंगे।
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में खेल और फिटनेस से जुड़े लोगों को भागीदारी करने और ब्लॉग बनाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय द्वारा ब्लॉगर और इंफ्लुएंसर के परिचय के लिए यू-ट्यूब क्रिएटर प्रोग्राम साझा करेगा। इस दौरान देश भक्ति संगीत के साथ सार्वजनिक स्तर पर तिरंगा कॉन्सटर््स आयोजित किए जाएंगे। कॉन्सर्ट्स में तिरंगा एन्थम की प्र्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास स्थापित किए जाएंगे। जहां लोग किसी भी भारतीय भाषा में ‘‘हर घर तिरंगा’’ और ‘‘जय हिन्द’’ लिख सकेंगे। प्रत्येक कैनवास का डिजाईन राष्ट्रीय ध्वज के समान 3: 2 में होगा। आयोजन स्थल पर तिरंगा झंडे, वस्त्र, खाद्य पदार्थ के विक्रय के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों को ध्वज फहराने और तिरंगा के साथ सेल्फी लेने और हर घर तिरंगा वेबसाईट पर अपलोड किया जा सकेगा। प्रमाण पत्रों को सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga और #HGT2024 के साथ साझा किया जाएगा। तिरंगा यात्रा से संबंधित तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा एंथम सहित विभिनन जानकारियां ‘‘हर घर तिरंगा’’ बेवसाईट पर उपलब्ध हैं।
संस्कृति विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के आयोजन बारे विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इन कार्यक्रमों में जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर ईलाज करने के दिए निर्देश
अनुपस्थित 21 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
अस्पताल में ईलाज की सुविधाओं की जानकारी भी ली
वार्डों में पहंुच भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी की चर्चा
रायपुर : संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज सुबह रायपुर के पंडरी स्थित जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय में पदस्थ रेडियोग्राफर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वाहन चालक, ऑक्सीजन ऑपरेटर, प्रयोगशाला सहायक, वार्डबॉय, लॉड्री मशीन ऑपरेटर, सफाईकर्मी सहित 21 कर्मचारियों की निर्धारित समय पर कार्य से अनुपस्थिति पर सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अस्पताल के सिविल सर्जन को दिए। श्री कावरे ने डॉक्टरों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर मरीजों का ईलाज करने और कर्मचारियों को भी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपना-अपना काम करने की समझाईश दी।
श्री कावरे आज जिला अस्पताल के आपातकालीन विभाग, सर्जिकल वार्ड, शिशु वार्ड, महिला वार्ड, पोषण पुनर्वास केन्द्र सहित अन्य वार्डों में भी पहंुचे और यहां भर्ती होकर ईलाज करा रहे मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। संभागायुक्त ने उपस्थित डॉक्टरों से मरीजों का बेहतर से बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, नियुक्त डॉक्टरों की प्रोफाईल, उपलब्ध दवाओं आदि की भी जानकारी ली।
अपने निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की। उन्होंने अस्पताल में हो रहे ईलाज और सुविधाओं के बारे में पूछा। श्री कावरे ने ज्यादा दिनों के ईलाज के लिए भर्ती मरीजों के परिजनों को अस्पताल परिसर में वाहन पार्किंग की व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए। संभागायुक्त ने अस्पताल के शौचालयों में चौबीस घंटे साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, मरीजों के पलंगों की चादर प्रतिदिन बदलने के साथ वार्डों मंे भी साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में होने वाला साप्ताहिक जनदर्शन का कार्यक्रम इस गुरुवार 8 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जनदर्शन में आम जनता मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रूबरू होकर अपने आवेदन/ समस्या रख सकेंगे और समाधान प्राप्त कर सकेंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
राजभवन में हुई बैठक
रायपुर : राज्यपाल श्री डेका ने आज राजभवन में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, सहित राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा। अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करना चाहिए। इसके अलावा प्लास्टिक प्रदूषण से बचने के लिए पानी की बोतलों का यथासंभव कम उपयोग करना चाहिए। अपने आस-पास के वातावरण में स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत सभी को पेड़ लगाना चाहिए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने राज्य में विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया और कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु रेडक्रॉस सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।राज्यपाल ने कहा कि राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करना होगा। राज्य के आकांक्षी जिलों में जो कार्य चल रहे है उनकी नियमित रूप ये मॉनिटरिंग की जाए। राज्यपाल ने कहा कि राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों में भर्ती के लिए कार्रवाई हेतु विश्वविद्यालयों को निर्देशित किया जाए ताकि विद्यार्थियांे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कार्यालय में डिजिटाइजेशन और डिजिटल लाइब्रेेरी बनाने की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा सभी को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और दूसरोें को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल श्री डेका ने आज के समाचार पत्र में प्रकाशित नारायणपुर जिले में नक्सलियों से लड़ कर अपने पिता की जान बचाने वाली साहसी बालिका की खबर को जानकर, उसे राजभवन में बुलाकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
निर्वाचन हेतु 6 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित
रायपुर : कार्यों के भुगतान हेतु बिना पंचायत प्रस्ताव के 3 लाख 34 हजार 500 रुपये का आहरण नियम विरुद्ध करने पर जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहतरा की सरपंच श्रीमती ईश्वरी साहू को छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम1993 की धारा 40 (1) के प्रावधानो के तहत तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पंचयती राज अधिनियम 1993 की धारा 40(2) के प्रावधानो के तहत 6 वर्ष की कलावधि के लिए पंचायत अधिनियम के अधीन निर्वाचन, सहयोजन के लिए निरर्हित घोषित किया है। इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी आदेशानुसार ग्राम पंचायत मोहतरा के सरपंच सचिव के विरुद्ध 14 वें एवं 15 वें वित्त की राशि का दुरूपयोग करने की शिकायत पर जनपद पंचायत बलौदाबाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जाँच दल गठित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें ग्राम पंचायत मोहतरा की सरपंच श्रीमती ईश्वरी साहु द्वारा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक शौचालय निर्माण,अहाता निर्माण, गोठान में वर्मी शेड निर्माण, हैंडपम्प मरम्मत, पेयजल, स्वच्छता कार्यक्रम कार्यो का भुगतान स्वयं एवं अपने पति तथा बिना पंचायत प्रस्ताव के 3 लाख 34 हजार 500 रूपये आहरण किया गया।
सरपंच ग्राम पंचायत मोहतरा द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के अधीन छत्तीसगढ़ पंचायत लेखा नियम 1999 के प्रावधानो का पालन न कर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई जिसके कारण वह अपने कर्तव्य के निर्वहन में अवचार के दोषी तथा उनका पद पर बना रहना लोकहित में अवांछनीय है। उक्त जाँच प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम द्वारा सरपंच ग्राम पंचायत मोहतरा श्रीमती ईश्वर साहु को छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम1993 की धारा 40 (1) के प्रावधानो के तहत तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जीवन स्तर में हो रहा है सुधार
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसान हितैषी निर्णयों से आर्थिक लाभ मिल रहा है, जिससे किसानों को खेती-किसानी करने में आसानी हो रही हैं। प्रदेश के किसान खुशहाल हो रहें हैं। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और प्रदेश में धान की अच्छी फसल होती है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी की जाती है। खरीफ वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 24 लाख 72 हजार किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। बालोद जिले के अधिकतर किसान प्रमुख रूप से कृषि कार्य करते हैं, उनके आर्थिक जीवन का आधार कृषि है। किसान प्रमुख रूप से धान की खेती करते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुुशासन किसानों की खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ है।
जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम कोहंगाटोला के किसान श्री डोमन लाल साहू ने बताया कि वे लगभग 05 एकड़ में धान की खेती करते हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में विगत खरीफ वर्ष का धान उन्होंने 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से विक्रय किया था, जिसका उन्हे 3100 रूपये की दर से राशि प्राप्त हुआ है इसके साथ ही उसे 02 साल का बकाया बोनस भी उनके खाते में आ गया है। यह सब उसके लिए बहुत ही सुखद समय था जब उसने इन पैसों का उपयोग अपने पक्का मकान बनाने के लिए किया और बचे हुए पैसों को अपने बच्चों की शादी के लिए जमा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी योजना की सराहना करते हुए किसानों के लिए मददगार बताया है।
जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम रेवती नवागांव के किसान श्री तुलाराम नागवंशी ने बताया कि अब उन्हें धान विक्रय का सही दाम मिला है। इसका उपयोग उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान में किया है। अच्छी खेती किसानी और डबल फसल लेने के लिए अपने खेत में सिंचाई हेतु एक बोर खनन भी कराया है। उन्होंने योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय किसानों के उत्थान के लिए बेहतर काम कर रहे हैं इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में काफी ज्यादा सुधार आया है। अब समय पर हमें खेती किसानी के लिए आवश्यक खाद व उर्वरक सोसायटी से मिल रहा है। इसके साथ ही हमें कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सिरपुर : दिनांक 11 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजे बम्हनी बम्हनेश्वरनाथ से जल लेकर सिरपुर गंधेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक किया जाएगा। संध्याकाल को सिरपुर में भव्य महा गंगा आरती का आयोजन सम्पन्न होगा। शिवजलाभिषेक व भव्य महागंगा आरती कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुजन पुण्य लाभ लें..
नोट: 11 अगस्त सुबह 10 बजे बाईक रैली का आयोजन ( बम्हनी से सिरपुर तक ) उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो कर आयोजन को सफल बनाए।
संध्या में सिरपुर तट महागंगा आरती कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुजन पुण्य लाभ लें.. -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सारागांव स्कूल में मेगा पालक शिक्षक बैठक में शामिल हुए विधायक और संभागायुक्त
शाला परिसर में पौधे रोपे, 55 छात्राओं को साइकिलों का भी किया वितरण
स्कूल में एनसीसी एयरविंग शुरू करने होंगे प्रयासरायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर पूरे प्रदेश में आज से शुरू हुए मेगा पालक शिक्षक बैठक अभियान के तहत आज जिले के सारागांव स्कूल में विधायक पद्मश्री श्री अनुज शर्मा और रायपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे शामिल हुए। बैठक में सारागांव सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के पालक भी मौजूद रहे। इस बैठक में शाला के हर एक विद्यार्थी की पूरी रिपोर्ट शिक्षकों ने उनके पालकों को दी। बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उनके व्यक्तित्व विकास समय प्रबंधन, आत्मविश्वास बढ़ाने से लेकर शासकीय योजनाओं से लाभ लेने तक के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक को संबोधित करते हुए विधायक श्री अनुज शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी बड़े सपने बुने और उन्हें साकार करने के लिए अभी से कड़ी मेहनत करना शुरू कर दें।
श्री शर्मा ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी पैरेट्स-टीचर्स मीटिंग शुरू हो गई है। अब हर विद्यार्थी की पूरी रिपोर्ट उसके पालकों को दी जाएगी। इससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी सकारात्मक प्रभाव होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़कर भी आईएएस, आईपीएस अधिकारी, अच्छे राजनीतिज्ञ और अन्य दूसरे क्षेत्रों में भी भविष्य बनाया जा सकता है। सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने और आत्मविश्वास के साथ मेहनत करने की जरूरत है। विधायक श्री शर्मा ने इस अवसर पर स्कूल में एनसीसी की एयरविंग शुरू करने के लिए जरूरी प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कक्षा 10 वीं में सारागांव स्कूल के विद्यार्थी ऋषभ देवांगन के प्रावीण्य सूची में नौंवा स्थान प्राप्त करने पर 10 हजार रूपए का पुरस्कार देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री दीपक वर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री राजेंद्र विश्वकर्मा, सारागांव ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पुन्नी देवांगन सहित स्कूल के शिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सरकारी स्कूलों, आश्रम-शालाओं में पढ़ने वाले भी आईएएस, आईपीएस बन सकते हैं-संभागायुक्त श्री कावरेसारागांव शासकीय स्कूल में आयोजित संकुल स्तरीय पालक शिक्षक बैठक में संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्राइवेट स्कूलों के ही नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों और आश्रम-शालाओं में रहकर पढ़ने वाले वनांचलों के विद्यार्थी भी आईएएस, आईपीएस जैसे बड़े अधिकारी बन सकते हैं। बच्चों से बात करते हुए संभागायुक्त श्री कावरे ने अपने बचपन की कई घटनाएं और पढ़ाई से जुड़े अनुभव भी साझा किए उन्होंने बताया कि बीजापुर जैसे दूरस्थ वनांचल में रहकर सरकारी स्कूल में पढ़कर भी वे आज आईएएस अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि पहले ऐसी पालक-शिक्षक बैठकें नहीं होती थीं। शिक्षकों की पूरी जिम्मेदारी विद्यार्थियों को पढ़ाने की थी और शिक्षक विद्यार्थियों को अपने तरीको से पढ़ाते थे। श्री कावरे ने सभी विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर खूब मेहनत करने की समझाईश दी। उन्होंने शिक्षा के विकास और विस्तार के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों और कार्यक्रमों-योजनाओं की जानकारी भी पालकों को दी। श्री कावरे ने शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील विद्यार्थी और पालकों से की।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शाला परिसर में हुआ पौधरोपण, नफीसा बनीं विधायक प्रतिनिधि- एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक श्री अनुज शर्मा और संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने सारागांव शासकीय स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया। श्री शर्मा ने स्कूल की छात्रा कुमारी नफीसा को स्कूल के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। उन्होंने नफीसा के नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों को स्कूल परिसर में लगाए गए पौधों की देखभाल करने, उन्हें खाद पानी देकर बड़ा वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी भी सौंपी।55 छात्राओं को मिली साइकिलें, सचेत होकर साइकिल चलाने विधायक ने दी समझाईश- सारागांव सरकारी स्कूल में आयोजित पालक-शिक्षक बैठक में विधायक श्री अनुज शर्मा ने 55 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निःशुल्क साइकिलें भी दी। उन्होंने छात्राओं को सचेत होकर, संभलकर साइकिल चलाने की समझाईश दी। श्री शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। हर एक विद्यार्थी अपने परिवार, गांव, प्रदेश और देश की आस है। इसलिए स्वयं को सुरक्षित रखना और मन लगाकर पढ़ना, देश के विकास में भागीदारी बनना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है।इन्हें मिले पुरस्कारसारागांव शासकीय स्कूल में आयोजित पालक-शिक्षक बैठक के दौरान मेघावी विद्यार्थियों सहित आदर्श शिक्षकों और पालकों को भी पुरस्कृत किया गया। स्कूल के मेघावी विद्यार्थी कुमारी दुर्गा साहू, कुमारी धरा पाल, प्रतीक वर्मा, पूर्वी वर्मा को पुरस्कृत किया गया। आदर्श पालक के रूप में श्री आक्रमण सिंह और आदर्श शिक्षकों के रूप में श्री बिसौहा देवांगन एवं श्री मंगलराम साहू को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल में पढ़ने वाले सेरीब्रल पाल्सी रोग से पीड़ित 6 वीं कक्षा के विद्यार्थी शिवम कुमार साहू को पढ़ाई के लिए विशेष किट भी प्रदान की गई। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा
महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को पौधों का हो रहा वितरण
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान का 2 लाखवां पौधा आज बंदरचुंआ की महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती नीलम टोप्पो को सौंपा। गौरतलब है कि जशपुर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण के लिए महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीते विगत् माह 14 जुलाई को दुलदुला से की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय उपस्थित रही।
श्रीमती टोप्पो ने बताया कि वह अपने घर के आंगन में अपनी सासु मां के नाम से यह आम का पौधा लगाएंगी। महतारी वंदन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें हर माह 1 हजार की राशि मिल रही है। पिछले माह मिली राशि से उन्होंने अपने बेटे ईशांत टोप्पो के लिए कॉपी, स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री खरीद कर दिया, वह कक्षा 6 वीं का छात्र है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैं अपने स्वयं की राशि से यह पहली बार है जब अपने बच्चे को स्कूल के लिए कुछ खरीद कर दिलवायी हूं। यह महतारी वंदन से मिली राशि से ही संभव हुआ है। महतारी वंदन की राशि का उपयोग मैं अपने दैनिक उपयोग की सामग्री क्रय करने पर व्यय करती हूं साथ ही कुछ राशि को भविष्य के लिए बचत करके रखती हूं ताकि आपात स्थिति में उस राशि का उपयोग किया जा सके। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार 6 अगस्त को शाम 4:55 बजे जशपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के बाद रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10:50 बजे जशपुर जिले बगिया स्थित अपने निवास से कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बन्दरचुंआ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला आयेंगे और वहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12:10 बजे बगिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3:30 बजे बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4:55 बजे रायपुर लौट आएंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
ट्रांसजेंडरों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, कत्थक, ओड़िशी और लावनी नृत्य की जुगलबंदी पर थिरके कलाकार
ट्रांसजेंडर कलाकारों ने दिया दहेज उन्मूलन पर संदेश
ट्रांस-माडलों ने छत्तीसगढ़ी व इन्द्रधनुषी थीम पर फैशन का जलवा रैंप पर दिखाया
रायपुर : आज राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाशी मंच में ’राज्यस्तरीय ट्रांसजेंडर सांस्कृतिक संध्या’ सांझ-6 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ इकलौता ऐसा राज्य है जहां ट्रांसजेंडर समुदाय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन द्वारा मंच प्रदान किया जाता है।
इस कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति व पुरातत्व विभाग तथा छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। इस कायर्क्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री पुरंदर मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संचालक पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे। इसके साथ सहायक संचालक, संस्कृति व पुरात्तव विभाग तनुजा बघेल, विशेष अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ किन्नर समाज की प्रमुख नगीना नायक, विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता चंसोरिया, सहायक प्राध्यापक दुर्गा महाविद्यालय तथा प्रीतम महानंद, सांसद प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कार्य़क्रम सांझ -6 में तृतीय लिंग समुदाय के कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी। दीप प्रज्ज्वल के पश्चात पहली एकल प्रस्तुत मीरा यादव द्वारा ओडीसी नृत्य के माध्यम से किया गया। पहली सामूहिक प्रस्तुति प्रतिमा ग्रुप द्वारा राजस्थानी नृत्य से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद स्वरागिनी ग्रुप के कलाकारों ने भी राजस्थानी व छत्तीसगढ सुआ गीत, कर्मा गीत, ददरिया व होली के गीतों में अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। तीसरी प्रस्तुति के रुप में रायपुर के श्री युवराज बाध एवम साथी द्वारा कत्थक में शिव वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ-साथ उन्होंने कत्थक तिहाई, परन और ठुमरी में अपने अंदाज से लोगों को दिल जीत लिया। उल्लेखनीय है कि युवराज बाध जी कत्थक नृत्य के क्षेत्र में गुररत्न अवार्ड, मधुपुरम अवार्ड, मधुपुरम सम्मान, गुरू बह्म अवार्ड तथा नृत्य माया अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं।
प्रतिमा डांस ग्रुप द्वारा समाज में व्याप्त दहेज की कुरितियों से संबंधित एक संगीतमय नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इस नृत्य नाटिका के माध्यम से दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश दिया गया, जो बहुत की आकषर्क ढंग से प्रस्तुत किया गया। समुदाय के कई कलाकारों द्वारा एकल विधा में उपशास्त्रीय नृत्य में प्रस्तुति दी गई। पिथौरा महासमुंद की चुरकी मुरकी डांस ग्रुप के कलाकारों ने अपने अंदाजों से सभी ओडियंस का मन जीता। कार्यक्रम के दूसरे चरण में ट्रांसजेंडर युवाओं ने रैंप पर फैशन शो किया। ये सरोना स्थित गरिमा गृह के विद्यार्थी थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ी, इंडियन थीम तथा इन्द्रघनुषी थीम पर रैप पर माडलिंग किया।
फैशन शो और नृत्य के दौरान दर्शको ने समुदाय के व्यक्तियों का उत्साहत वर्धन किया तथा कार्यक्रम में समुदाय के वरिष्ठ लोगों द्वारा सभी कलाकारों का श्रीफल, साल तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति के अध्यक्ष विद्या राजपूत ने कलाकारों, दर्शकों एवम संस्कृति एवम पुरातत्व विभाग, क्वीरगढ LGBTQ समूह, वॉक इन टॉक फूड कॉर्नर, अनंत प्रवाह कत्थक केन्द्र के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हो सका। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शिव भक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के उपरांत कबीरधाम जिले के पी.जी.कालेज हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले के भोरमदेव में बाबा भोरमदेव और बूढ़ा महादेव में दर्शन व अभिषेक करेंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री ने बीरगांव में एन.के.डी. हॉस्पिटल का किया शुभारंभ
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बीरगांव में एन.के.डी. हास्पिटल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अस्पताल के संचालकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टर गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को नया जीवन देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इलाज की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल के चिकित्सक सेवा भाव से मरीजों का इलाज पुण्य का काम समझ कर करेंगे।
यहाँ देखें विडियो :-
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य गठन के 24 वर्षाें में प्रदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर जिला अस्पताल तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ हुई हैं, लेकिन अभी भी इस क्षेत्र में काफी कुछ करने की जरूरत है। मेेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। राज्य सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र को भी लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में हरेली का त्यौहार उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर आज राजधानी में दो अस्पतालों का शुभारंभ हुआ है। इससे नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक श्री मोती लाल साहू, बीरगांव नगर निगम के महापौर श्री नंद लाल देवांगन, अस्पताल के संचालक डॉ. नंद किशोर देवांगन, डॉ. वेद प्रकाश देवांगन, डॉ. देव प्रकाश देवांगन सहित अनेक चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
भोरमदेव शक्कर कारखाना द्वारा गन्ना किसानों को अब तक कुल 113 करोड़ 52 लाख रुपए का भुगतान जारी
किसानों को जल्द ही रियायत दर पर 50 किलो शक्कर प्रदान किया जाएगा : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, राम्हेपुर द्वारा पेराई सीजन 2023-24 के तहत गन्ना किसानों को एफआरपी गन्ना भुगतान अंतर्गत 6 करोड़ 02 लाख रुपए का भुगतान जारी किया गया है। इस भुगतान के साथ ही कारखाना द्वारा अब तक कुल 113 करोड़ 52 लाख रुपए का भुगतान गन्ना किसानों को किया जा चुका है। इस प्रकार पेराई सत्र 2023-24 में गन्ना बेचने वाले सभी किसानों को 100 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव शक्कर कारखाना द्वारा सभी किसानों का 100 प्रतिशत भुगतान पूरा कर दिया गया है। इसके साथ ही, किसानों को जल्द ही रियायती दर पर 50 किलो शक्कर भी प्रदान की जाएगी। त्योहारी सीजन के मद्देनजर गन्ना बिक्री से प्राप्त राशि के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है।
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी एफआरपी की शत-प्रतिशत राशि का भुगतान कर रहा है। क्षेत्र के किसानों की जागरूकता और उच्च गुणवत्ता के गन्ना की आपूर्ति के कारण इस वर्ष रिकवरी में वृद्धि हुई है, जिससे किसानों को इस वर्ष पिछले वर्ष से अधिक रिकवरी राशि प्राप्त होगी। इस राशि का भी भुगतान जल्द ही किया जाएगा, जिससे किसानों में उत्साह का माहौल है।
यह उल्लेखनीय है कि एफआरपी और रिकवरी राशि शक्कर कारखाना द्वारा दी जाती है, जबकि गन्ना प्रोत्साहन या बोनस राशि छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विभाग द्वारा दी जाती है। राज्य सरकार के कृषि बजट में बोनस राशि को भी शीघ्र गन्ना किसानों को प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री ने आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये।
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण
मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बालकोनगर में आयोजित हरेली उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री श्री देवांगन छत्तीसगढ़ महतारी, गेड़ी की पूजा अर्चना की
रायपुर : कोरबा के बालकोनगर के रामलीला मैदान में सार्वजनिक हरेली आयोजन समिति द्वारा आयोजित हरेली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर परंपरागत रूप से हरेली त्योहार मनाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और किसानों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेश के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार के अवसर पर आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है। हरियाली अमावस्या को मनाया जाने वाला हरेली त्यौहार का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है। इस दिन किसान भाई नांगर (हल) एवं कृषि औजार की पूजा करते है, जो हमारे कृषि प्रधान संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर देखा जाए तो हरेली पर्व का महत्व धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधे की महत्ता को भी प्रदर्शित करता है।
मंत्री श्री देवांगन ने आयोजक समिति को हरेली आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 50 हजार रूपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा की हमारे आने वाली पीढ़ी को इस पर्व की जानकारी होने चाहिए। आप सभी के द्वारा प्रयास किया जा रहा है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए उतनी भी कम है। मंत्री श्री देवांगन ने आयोजक समिति से आने वाले वर्ष में ओर भी भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने सांस्कृतिक नृत्य, मटका फोड़, गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को पुरुस्कृत कर उनका हौसला अफजाई किया।
इस अवसर पर वॉर्ड क्रमांक 16 के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, बालको मंडल के अध्यक्ष शिव बालक तोमर, सत्येंद्र दूबे, पार्षद लुकेश्वर चौहान, समिति के सदस्य अशोक पटेल, अमर साहू, जितेंद्र वर्मा, धरम साहू समेत अन्य उपस्थित रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : आज उपमुख्यमंत्री कार्यालय परिसर, कवर्धा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 14 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल, दो दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, और एक दिव्यांगजन को व्हील चेयर का वितरण किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा, "प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार समावेशी विकास को प्राथमिकता दे रही है। हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि दिव्यांगजनों का जीवन सुगम और सशक्त बने। इस पहल के माध्यम से, न केवल उनकी दैनिक गतिविधियों में सुविधा होगी, बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भी अधिक सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे।"
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्यांगजनों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और उनके लिए चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।























.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)