ब्रेकिंग न्यूज़

 हालातों से जुझती केशवनगर की महिलाएं खुद आत्मनिर्भर होकर दे रही ग्राम विकास में सहयोग, 1 वर्ष के सफल कार्य में कर चुकीं है करोड़ों का व्यापार

सूरजपुर 17 मार्च : कभी हालातों व परिस्थितियों के बीच जुझती महिलाओं को एक नई मुकाम हासिल करने में कलेक्टर श्री दीपक सोनी के नेतृत्व में एन.आर.एल.एम. योजना अंतर्गत महिला ग्राम संगठन नित्यदिन नये आयामों में सफल हो रही हैं। वहीं आज केषवनगर की भवानी महिला ग्राम संगठन ने सफल रूप से एक वर्ष पूरे किये हैं। भवानी महिला ग्राम संगठन केषवनगर के द्वारा जिलाप्रषासन सूरजपुर के सहयोग से 17 मार्च 2019 में प्रारंभ किया गया था। प्रारंभ में बिहान योजना के माध्यम से इनको सामुदायिक निवेष कोष के रुप में 7 लाख 20 हजार रुपये दिया गया इसके पष्चात् संगठन की महिलाओं के द्वारा आरसीसीपोल के साथ चैनलिंक फेंसिग का कार्य मात्र एक वर्ष के अंतराल में ही एक सफल उद्यमी के रूप में संचालित करते हुए करीब 1 करोड़ से अधिक राषि का सामग्री विक्रय कर होने वाले मुनाफे से न केवल अपना वरन् अपने परिवार के सदस्यो की जरूरत को पूर्ण करने में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर हैं। संगठन के सदस्यों ने बताया है कि उन्होनें जिले के कलेक्टर श्री सोनी की प्रेरणा से नियमित तौर पर अलग-अलग कार्य विभाजन कर व्यवस्थित रूप से संचालन कर महिला सषक्तिकरण की मिसाल पेष कर रही हैं। आपको बताते चले कि इस महिला संगठन में कुल 30 महिलाएं कार्यरत है जिसमें 16 महिलाएं चैनलिंक कार्य में 14 महिलाएं पोल निर्माण कार्य में लगे हुए है। पूर्व में महिलाओं द्वारा असंगठित तौर पर रोजीमजदूरी कर प्रतिमाह 800 से 1000 रुपये तक कमा रही थी परन्तु आज महिलाएं प्रतिमाह 6 हजार रुपये तक कमा रही है।

इनमें 5 विधवा, 4 परित्यक्ता एवं 21 महिलाएं अतिगरीब श्रेणी की हैं। इस कार्य का मार्गदर्षन कलेक्टर श्री दीपक सोनी के द्वारा निरंतर अपने निगरानी पर किया जाता रहा है। जिसका लाभ संगठन की महिलाओं को मिल रहा है राज्य के मुख्यमंत्री भी संगठन के कार्य की प्रषंसा अपने लोकवाणी कार्यक्रम में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कर चुके है। महिलाओं के पास अबतक शासन एवं निजी स्तर से 1 करोड़ 77 लाख 11 हजार 550 रुपये का आर्डर राषि प्राप्त हो चुका है। महिला संगठन ने केक काटकर 1 वर्ष पूर्ण होने एवं अपने आप को आत्मनिर्भर बनने का अनुभव महसूस करने पर अपनी खुषियां की साझा की हैं।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook