ब्रेकिंग न्यूज़

 सूरजपुर : उत्साह से लबरेज हजारों कृषक कर रहे मक्के की खेती

एकफसलीय खेती करने वाले किसानों का बढारूझान, बीते वर्ष हुई थी 468 हेक्टेयर में मक्के की खेती, वहीं इस वर्ष 5 गुना बढ़ा मक्के का रकबा

सूरजपुर 17 मार्च : राज्य शासन के मंषानुसार किसानों को अपने खेतों में ही बहुफसलीय कृषि पद्धति के साथ खरीफ की फसल धान उत्पादन के बाद रबी की फसल के अंतर्गत मक्के की खेती उत्साह से लबरेज कृषक बड़ी संख्या में कर रहें हैं जिससे गांव से पलायन में रोकथाम के साथ-साथ फसल उत्पादन से आर्थिक रूप से सषक्त हो रहे हैं। बहरहाल आपकोंबतातें चले कि जिले के कलेक्टर श्री दीपक सोनी के द्वारा किसानों को प्रोत्साहित करते हुए मक्के फसल उत्पादन के लिए कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की टीम द्वारा करीब 48 से अधिक षिविर आयोजित कर बीते वर्ष 2018-19 में हुए 468 हेक्टेयर रकबा के जगह इस वर्ष करीब 1965 हेक्टेयर में बोनी की जा चुकी है, जो बीते वर्ष की तुलना में पांच गुना अधिक है। इस दौरान खेतों में मक्के की बोनी पष्चात् नियमित तौर पर खेतों में कृषि विभाग के अमले द्वारा किसानों को आवष्यक परामर्ष दिया जा रहा है। इससे उत्साहित करीब 7500 किसान को जिले में 2985 हेक्टेयर के लिए बीज वितरण किया जा रहा है।  

 जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बीज वितरण होने के पष्चात् वर्तमान समय में खेतों में हरियाली की रौनक बरकरार हैं। उक्त संबंध में उप संचालक कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा मक्के की खेती के पैदावार की खरीदी समर्थन मूल्य पर क्रय करने के लिए उद्योगो से समन्वय किया गया है।  अलावा बहुफसलीय कृषि से जोड़ने के बहुआयामी उद्देष्य को सार्थक करने के साथ स्वस्फुर्त रूप से कृषि कार्य में जोड़ने के लिए कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देष पर जिले में मक्के क्षेत्र के विस्तार हेतु विभिन्न स्तर पर कवायद की जा रही है। जिसमें पारदर्षिता से कृषकों को लाभ पहुॅचाएॅ जाने के उद्देष्य से जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जिले में 50 कलस्टर बनाकर सिंचाई सुविधा वाले क्षेत्रों में कृषको का चयन कर मक्का बीज का वितरण किया जा रहा है। इससे कृषकों के हितों की रक्षा के साथ जिले के विकास को सुनिष्चित किया जा रहा है। प्रषासन द्वारा बनाये गये कलस्टर में मनरेगा के सिंचाई क्षेत्र, कृषि विभाग द्वारा निर्मित सिंचाई क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मक्का फसल के विस्तार हेतु 7500 कृषकों का चयन किया गया है जिसमें विभिन्न कलस्टर में षिविर का आयोजन करके मक्का बीज का वितरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देषन में समाधान सूरजपुर के अंतर्गत नोडलबनाये गये अधिकारियों को मक्का विस्तार हेतु आबंटित ग्रामों में प्रयासों के लिए एवं निगरानी हेतु कहा गया जिनके द्वारा भी युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए मक्का विस्तार हेेतु प्रयास किया जा रहा है।

जिले में अबतकषिविर के माध्यम से 7345 कृषकों को लाभांवित करते हुए 393 क्विंटल मक्के के बीज का वितरण किया गया है, जिसमें वितरण किये गये मक्के का 1965 हेक्टेयर के रकबे में रोपण किया जा चुका है। षिविर में मक्का बीज वितरण किये गये किसानों में काफी हर्ष हैं, और अच्छी आमदनी का विष्वास भी रख रहें है इससे मक्के की खेती में कृषकों का रूझान भी देखा जा सकता है। ज्ञात हो कि शुरुआती जून माह तक मक्का फसल तैयार हो जायेगा जिससे किसानों के आमदनी में वृद्धि होगी। कलेक्टर श्री दीपक सोनी के प्रयासों व निर्देषन पर जिले में यह भी सुनिष्चित किया जा रहा है, कि संपूर्ण कृषि कार्य में जैविक खाद का उपयोग किया जायें, इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिये गये हैं।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook