दुर्ग : डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव होंगे दुर्ग विश्व विद्यालय के नये डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर
दुर्ग 17 मार्च : शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग के भू-गर्भशास्त्र विषय के सहायक प्राध्यापक डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के नये डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर होंगे। इस आशय का आदेश आज छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया। उल्लेखनीय है कि डाॅ. नीरजारानी पाठक के इस पद से शास. महाविद्यालय, मचांदुर स्थानान्तरण होने के बाद लगभग 8 माह से यह पद रिक्त था। डाॅ. श्रीवास्तव की पदस्थापना के पश्चात् विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण में मदद मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि 1989 में एम.एस.सी भ-ूगर्भशास्त्र की परीक्षा में मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त गोल्ड मेडलिस्ट डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ अंचल में नैक मूल्यांकन एवं प्रत्यायन के जाने-माने विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते है। डाॅ. श्रीवास्तव को 2008 में काॅमन वेल्थ अकादमिक स्टाॅफ फेलोशिप, 2008 में यूजीसी का पोस्ट डाॅक्टरेट रिसर्च अवार्ड तथा 2009 में यू एस इंडिया फुलबाईट विजिटिंग लेक्चरर फेलोशिप प्राप्त हो चुकी है। इसके अंतर्गत डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने 12 अमरीकी विश्वविद्यालयो ंजैसे पर डयू, सेन फ्रांसिस्को, केलीफोर्निया, टेक्सास, न्यूयार्क, पोर्टलैंड, इंडियाना, मिशिगन आदि में आमंत्रित व्याख्यान दे चुके है। डाॅ. श्रीवास्तव ने पर्यावरण पर केंद्रित 2 पुस्तकें भी लिखी है। वे अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं के निर्णायक मंडल के सदस्य हैं। 1995 में युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्राप्त डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव के अनेक शोधपत्र प्रकाशित हैं। भारत में नैक मूल्यांकन एवं अन्य विषयों पर लगभग 200 उच्च शिक्षा संस्थानो मे डाॅ. श्रीवास्तव आमंत्रित व्याख्यान दे चुके हैं। हाॅल ही मे बैगलौर स्थित ईस्टीट्यूट ऑफ स्काॅलर द्वारा डाॅ. श्रीवास्तव को बेस्ट टीचर ऑवार्ड 2020 प्रदान किया गया है। डाॅ. श्रीवास्तव की नियुक्ति पर साइंस काॅलेज दुर्ग के प्राचार्य डाॅ. आर.एन.सिह एवं महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी है।
Leave A Comment