कोरिया : प्राकृतिक आपदा में मृत के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूर
कोरिया 18 मार्च : कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृत के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम बौरीडांड की सुनीता की आग में जलने से मृत्यु होने पर उनके वारिस छत्रपाल सिंह एवं ग्राम पिपरिया के रामा की कुआं में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शांति बाई के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। उन्होंने इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी है।
Leave A Comment