कोरिया : नोवेल कोरोना वायरस के संबंध में कंट्रोल रूम स्थापित प्रतिदिन 24 घण्टे कंट्रोल रूम का होगा संचालन
कोरिया 18 मार्च : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आज यहां बताया कि जिला चिकित्सालय में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के संबंध में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का हेल्पलाईन नंबर 07836-232800 है। प्रतिदिन 24 घण्टे कंट्रोल रूम के संचालन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
जिसके अनुसार ड्रेसर ग्रेड 01 श्री विजय सोनी प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक, सहायक ग्रेड 02 श्रीमती आरती वर्मा दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक, जिला मीडिया प्रभारी श्री के.पी.सोनी शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक, भृत्य श्री देवेन्द्र कौल रात्रि 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक, वार्ड ब्वाय श्री अजय प्रकाश भगत रात्रि 12 बजे से प्रातः 4 बजे तक तथा वार्ड ब्वाय श्री सुधीर कुमार प्रातः 4 बजे से प्रातः 8 बजे तक कंट्रोल रूम के संचालन हेतु अपनी सेवाएं देंगे।
Leave A Comment