कृषक पाॅश मशीन में अंगूठा लगाने के पूर्व सेनेटाइजर का उपयोग करें
बलरामपुर : उर्वरकों की बिक्री पाॅश मशीन से की रही है, कृषकों को उर्वरक क्रय करने हेतु पाॅश मशीन में अंगूठा लगाना पड़ता है। उप संचालक कृषि ने बताया है कि वर्तमान में कारोना वाईरस के संक्रमण को लेकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सतर्कता बरतने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं।
उन्होंने जिले के समस्त वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारियों से अपने विकासखण्ड स्तर पर समस्त सहकारी/निजी, थोक एवं फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को यह सुनिश्ति कराने के निर्देश दिये हैं कि उर्वरक विक्रय केन्द्र पर सेनेटाइजर आवश्यक रूप से रखा जावे एवं उर्वरक क्रय करने आने वाले कृषकों से सर्वप्रथम सेनेटाइजर का स्तेमाल करके ही पाॅश मशीन में अपना अंगूठा लगवाने को कहा है। साथ ही उक्त निर्देश को कड़ाई से पालन करने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये हैं।
Leave A Comment