ब्रेकिंग न्यूज़

महिला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किया जा रहा है मास्क, अत्यावश्यक सेवा में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को किया जाएगा वितरण

 दुर्ग 26 मार्च 2020/कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उपाय के लिए निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महिला स्व सहायता समूह द्वारा कपड़े से मास्क तैयार किया जा रहा है और इस मास्क का वितरण अत्यावश्यक सेवा में लगे हुए अधिकारी/कर्मचारियों को किया जाएगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के नोडल अधिकारी तरुण पाल लहरें ने बताया कि लगभग 3000 मास्क तैयार कर लिया गया है इस मास्क का वितरण निगम में कार्यरत अत्यावश्यक सेवा वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया जाएगा। मास्क बनाने के लिए इसका जिम्मा संवेदना महिला स्व सहायता समूह को दिया गया था उनके द्वारा मास्क तैयार कर लिया गया है तथा तैयार करने के पश्चात इसे पूर्ण रूप से सैनिटाइज कर वितरण के लिए दिया गया है। इस मास्क को पुनः उपयोग में लाने के लिए अच्छी तरह से धोकर सुखाया जा सकता है तथा सैनिटाइज किया जा सकता है, महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने इसे 2 से 3 दिनों में तैयार किया है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत आने वाले एरिया लेवल फेडरेशन की महिलाएं मास्क तैयार करने का कार्य घर पर रहकर कर रही है।

 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook