ब्रेकिंग न्यूज़

अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कोरिया  जिला प्रशासन द्वारा की जा रही विशेष पहल

        कोरिया 12 अप्रैल 2020/ जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन अवधि के दौरान अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने संबंधित राज्यों को पत्र के माध्यम से श्रमिकों की जानकारी दी है एवं उन राज्यों के नोडल अधिकारियों से समुचित समन्वय स्थापित करते हुए श्रमिकों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहे हैं। जिसमें राशन एवं खाद्यान्न सामग्री शामिल हैं।  

      श्रम पदाधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमति नयनतारा तोमर ने आज यहां श्रमिकों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के श्रमिक अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देश अनुसार श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य राज्यों में फंसे नागरिकों में गुजरात के जिला वलसाड में श्री जयस्वर सिंह सहित 17 श्रमिक, यादगिरी भुवनगिरी में श्री विजय सिंह सहित 6 श्रमिक, हरियाणा के पानीपत में श्री सुरेन्द्र कुमार सहित 7 श्रमिक, हरियाणा के ही गुरूग्राम में श्री संजय सिंह सहित 4 श्रमिक, मध्यप्रदेश के इंदौर में श्री राजकुमार सहित 3 श्रमिक, श्री योगेश कुमार सहित 4 श्रमिक एवं श्री अजीत बखला सहित 8 श्रमिक शामिल हैं। इसी तरह महाराष्ट्र के अंतर्गत मुंबई में श्री कलित सिंह सहित 6 श्रमिक एवं अहमदनगर में श्री राजकुमार साकेत सहित 7 श्रमिक तथा पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में श्री विनोद कुमार सहित 9 श्रमिक शामिल हैं। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु दूरभाष के माध्यम से लगातार संबंधित राज्यों के नोडल अधिकारियों से जीवंत संपर्क रखा जा रहा है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook