महासमुंद : जिले में अब तक 932.6 मिलीमीटर औसत वर्षा
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : महासमुन्द जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2021 से अब तक 932.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा बसना विकासखण्ड में 1087 मिलीमीटर, बागबाहरा में 990.6 मिलीमीटर, महासमुन्द में 980.7 मिलीमीटर, सरायपाली विकासखंड में 973.7 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा पिथौरा ब्लॉक में 631.2 मिलीमीटर दर्ज की गयी।
Leave A Comment