विधानसभा निर्वाचन-2023 : कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अधिकारी नियुक्त
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
दुर्ग : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 से नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट मेन गेट पर संयुक्त कलेक्टर एवं आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली श्री आशीष देवांगन और तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बोरी सुश्री ममता टावरी की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार कलेक्ट्रेट बिल्डिंग गेट (फोर्च के नीचे) संयुक्त कलेक्टर एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी भिलाई नगर/छावनी श्री दीपक निकुंज और अतिरिक्त तहसीलदार भिलाई नगर श्री गुरूदत्त पंचभाये की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर के आदेशानुसार उक्त अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री विनोद मिंज के साथ समन्वय में काम करेंगे।
Leave A Comment