लोकसभा चुनाव की तैयारी
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
- कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदान सामग्री वितरण केन्द्रों का किया अवलोकन
दुर्ग : आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने अधिकारियों के साथ आज विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं सामग्री वापसी केन्द्रों का अवलोकन किया और अधिकारियों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर सुश्री चौधरी ने मतदान सामग्री वितरण केन्द्र मानस भवन दुर्ग, पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग और साईंस कालेज दुर्ग तथा मतदान सामग्री वापसी कंेद्र शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज दुर्ग में पूर्व की व्यवस्था से अवगत हुई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री बी.के. दुबे ने बताया कि मानस भवन दुर्ग से विधानसभा पाटन, दुर्ग शहर, साजा एवं बेमेतरा (आंशिक) के लिए, पालिटेक्निक कॉलेज से दुर्ग ग्रामीण एवं अहिवारा तथा साईंस कालेज दुर्ग से भिलाई नगर एवं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों के सामग्री वितरित की गई थी।


.jpg)
.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment