ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर ने की धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

 
- धान खरीदी के निर्धारित अवधि तक सभी किसानों के धान खरीदने के दिये निर्देश

दुर्ग : जिले के नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज धान उपार्जन केंद्र सिरसा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ पर खरीदी की गई धान, धान की उठाव, स्टैग व्यवस्था, नमी मापी मशीन, बरदाना आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर खरीदी की गई धान की आद्रता की माप नमी मापी मशीन से कराई। उन्होंने तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर जोर देते हुए सभी उपार्जन केंद्रों में इसकी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जो किसान अभी तक धान नही बेच पाए हैं, उन्हें खरीदी के निर्धारित अवधि तक धान बेचने प्रेरित करने, धान बेच चुके छोटे किसानों का रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook