उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई में युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथी शामिल हुए
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
- विभिन्न तकनीकी कार्यों का किया लोकार्पण
- स्वामी जी के विचारों से निरंतर प्रेरणा लेते रहना चाहिए: श्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री द्वारा आठ लोगों को स्टार्टअप के लिए चौतीस लाख वित्त अनुदान सीड मनी के रूप में प्रदान किया गया
- कम्प्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास सहित विभिन्न कक्षों का किया अवलोकन
दुर्ग : उप मुख्यमंत्री एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री विजय शर्मा ने युवा दिवस के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने 12 जनवरी 2024 को तकनीकी विश्श्वद्यालय भिलाई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि इस विश्वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद जी के नाम से है। हमें उनके विचारों से निरंतर प्रेरणा लेनी चाहिए। जीवन में आगे बढ़ने के लिए आत्म विश्वास की आवश्यकता होती है। हमें स्वयं पर विश्वास करना चाहिए। उन्होनें स्वामी विवेकानंद जी द्वारा वेदांत के बारे में बताई गई बातों को सुनने और समझने का आग्रह किया।


.jpg)
.jpg)
.jpg)










.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment