ब्रेकिंग न्यूज़

 जनदर्शन के आवेदन में हुई त्वरित कार्यवाही कुम्हारी निवासी दिव्यांग को मिला ट्रायसायकल
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
 
भिलाई उप स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर उपलब्ध कराने एवं पेयजल व शौचालय संधारण की लगाई गुहार

जनदर्शन में प्राप्त हुए 134 आवेदन

दुर्ग : कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रति सोमवार को आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले के विभिन्न स्थानों से आवेदन लेकर पहंुचें लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही करने के लिए आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 134 आवेदन प्राप्त हुए।
 
जनदर्शन में ट्रायसायकल प्रदाय करने हेतु आवेदन लेकर पहंुचे कुम्हारी निवासी दिव्यांग तत्काल व्हीलचेयर प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि वह अत्यंत गरीब व असहाय है, जिसके चलते उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरेश गेंडरे को समाज कल्याण विभाग के द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर तत्काल ट्रायसायकल प्रदान किया गया। व्हीलचेयर मिलने पर सुरेश गेंडरे ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook