ब्रेकिंग न्यूज़

  महासमुंद : प्रवासी मजदूरों के लिए जिला साहू संघ युवा प्रकोष्ठ महासमुंद द्वारा विशेष सेवा कार्य

 महासमुंद :  वर्तमान समय में लॉक डाउन के कारण विभिन्न प्रदेशों के मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं। पैदल या विभिन्न साधनों से भूखे प्यासे अपने परिवार के साथ घर को लौट रहे इन मजदूरों को विभिन्न प्रकार की तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। इन श्रमिक भाइयों के दुख बांटने एवं इनको सहयोग करने की भावना के साथ जिला साहू संघ महासमुंद युवा प्रकोष्ठ  द्वारा इनके लिए अल्पाहार, बिस्किट्स एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया जाना है । इस हेतु दिनांक 22 एवं 23 मई 2020 दिन शनिवार एवं रविवार को घोड़ारी(नदीमोड़) में विषय सेवा कार्य किया जाना निर्धारित है। 

 जिसके प्रथम दिवस में सेवा कार्य हेतु माननीय जिलाध्यक्ष धरमदास साहूजी के मार्गदर्शन में प्रातः 6बजे से  युवा प्रकोष्ठ के सहयोगियों द्वारा सेवा कार्य प्रदान किया गया। सेवा कार्य प्रदान करने के लिए मुख्य रूप से गौकरण साहू, तिलक साव, मनी साहू, तुलस साहू, तेजेश्वर साहू, आसकरण साहू, भास्कर साहू, युगलकिशोर साहू, संजय साहू एवं  युवा प्रकोष्ठ  से अध्यक्ष आनंद साहू, अनिल साहू, देवेंद्र साहू कौहाकुड़ा, अजय साहू, पवन साहू, राहुल साहू, तुषार साहू, गौरीशंकर साहू, भूपेंद्र साहू, चन्दन साहू,शशिकांत साहू, सोमनाथ साहू, युवराज साहू, आशीष साहू आदि सामाजिक बंधुगण उपस्थित थे।

जिला साहू संघ महासमुंद युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में प्रवासी मजदूरों के सहायतार्थ अल्पाहार फलाहार एवं पेयजल वितरण सेवा कार्य के द्वितीय दिवस में दिनांक 24 मई 2020 दिन रविवार सुबह 6:00 बजे से युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ महासमुंद द्वारा विशेष सेवा कार्य किया जाना है। जिला साहू संघ महासमुंद के इस विशेष पुनीत कार्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी जी, उपाध्यक्ष श्री तुलसी दास साव जी, श्रीमती सरिता साहू जी श्रीमती यामिनी साहू बागबाहरा , राष्ट्रीय युवा कार्यकारी अध्यक्ष श्री संदीप साहू जी, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरजीत साहू जी, संभाग युवा अध्यक्ष प्यारे लाल साहू जी, और साथ हमारे जिला साहू संघ महासमुंद के अध्यक्ष श्री धरम साहू जी, संरक्षक श्री गौ कारण साहू जी, जिला महामंत्री श्री नोहर दास साहू जी, श्रीमती पार्वती साहू  जी विशेष रूप से उपस्थित होंगे।*

_*दिनांक- 24/05/2020*_
_*दिन- रविवार*_
*_समय- सुबह 6 बजे से_*
*_स्थान- घोड़ारी (नदी मोड़)_*

*विनीत-*
*आनंद साहू*
*जिलाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ महासमुंद*

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook