ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी में विशेष सदस्यता अभियान

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

कोरिया : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी राज्य शाखा से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी द्वारा जिले के सभी विभाग प्रमुखों को रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा का सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस मानव सेवा के लिए समार्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसमें बड़ी संख्या में सदस्य बनकर मानव सेवा के कार्य से जुड़ सकते हैं।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह सचिव रेडक्रॉस सोसायटी ने जानकारी दी है कि आजीवन सदस्य के लिए एक हजार रूपये, आश्रय दाता सदस्य के लिए पच्चीस हजार, उप आश्रय दाता सदस्य के लिए बारह हजार रूपये एक बार देकर सदस्य बन सकते हैं। इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति स्वेच्छानुसार राशि दान देकर मानव सेवा में सहभागी बन सकते है। सदस्य बनने हेतु समस्त विभागों के कार्यालय प्रमुख, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook