ब्रेकिंग न्यूज़

हर घर तिरंगा अभियान में समूह की महिलाओं की सहभागिता, झण्डा बनाकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

बलरामपुर : हर घर तिरंगा अभियान से जिले में उत्सव का माहौल है। जिसमें देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता के प्रति ग्रामीण अंचलों के महिलाओं में भी नई उर्जा का संचार हुआ है। कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समुह की महिलाएं अपने हाथों से तिरंगा झंडा तैयार कर रहे है।

विकासखण्ड रामचन्द्रपुर अंतर्गत आदर्श महिला कलस्टर संगठन अंतर्गत विजयनगर के एकता ग्राम संगठन से संबंध कमल फूल, रोशन, खुशबु महिला स्वं-सहायता समूह के द्वारा अब तक 2 हजार झंडा तैयार कर विक्रय किया गया है। जिसमें अब तक स्व-सहायता समूह के महिलाओं को लगभग 60 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इसके साथ ही जिले के समस्त जनपद पंचायत क्षेत्र में क्लस्टर स्तर पर तिरंगा विक्रय हेतु तिरंगा मेला का आयोजन किया जा रहा है। जहां आम जन स्वेच्छा से झंडा खरीदकर हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बन रहे हैं। यह पहल न केवल राष्ट्रीय गौरव और जन-जागरूकता का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में एक प्रभावी कदम भी है। 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook