विभिन्न नदी-नालों पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य प्रगति पर, पुल निर्माण से सुदृढ़ होगी आवागमन सुविधा
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
संपर्क सड़कों से जुड़ेगें सीधे ग्रामीण अंचल
बलरामपुर : लोक निर्माण विभाग (सेतू संभाग) अंबिकापुर के अंतर्गत जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में विभिन्न नदी-नालों पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत कई महत्वपूर्ण पुलों तथा उनसे जुड़े पहुँच मार्गों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग सेतू निर्माण कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी कि रामचन्द्रपुर-धौली-बालचौरा (अनिरुद्धपुर-गायघाट) मार्ग में स्थित कन्हर नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण प्रगति पर है। पुल की कुल लंबाई 312 मीटर है। इस पुल के पूर्ण हो जाने से क्षेत्र के 9 ग्राम सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे, जिनकी जनसंख्या लगभग 20,130 है। जिन्हें आवागमन की सुगम सुविधा प्राप्त होगी। पुल निर्माण कार्य के साथ-साथ पहुँच मार्ग का निर्माण भी समानांतर रूप से किया जा रहा है। यह पुल सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित होने से छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य के बीच की दूरी में कमी आएगी। पुल के तैयार हो जाने से ग्रामीणों को वर्षभर निर्बाध आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। साथ ही आर्थिक, व्यापारिक संपर्क मजबूत होंगे। ग्राम पचावल से त्रिशुली मार्ग पर स्थित पांगन नदी पर पूर्व में निर्मित पुलिया टूट जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। शासन द्वारा इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु पुल निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांगन नदी पर 168.00 मीटर लंबाई का उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य अब पूर्ण कर लिया गया है। वर्तमान में पुल के दोनों ओर पहुँच मार्ग का कार्य प्रगति पर है। पुल के निर्माण से आसपास के 9 ग्राम की लगभग 20,563 की जनसंख्या को आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं कृषि उत्पादों के परिवहन में अब सुगमता प्राप्त होगी। इसी प्रकार डिण्डो से चेरा मार्ग पर चोलिहा नाला पर पुलिया निर्माण कार्य जिसकी लंबाई 75 मीटर है। जिसका कार्य पूर्ण कर लिया गया है, वर्तमान में पहुंच मार्ग का कार्य प्रगति पर है, जिसके पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र के गांवों के बीच सुगम परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पुल से 8 ग्रामों की कुल 16,303 की जनसंख्या को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि शासन द्वारा आवागमन सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत् स्वीकृत कार्य प्रगतिरत

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)

Leave A Comment