ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया : सरगुजा संभाग आयुक्त दो दिवसीय दौरे पर कोरिया में,’
’विकासखण्ड भरतपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र, धान चबूतरा, धान खरीदी की तैयारियां एवं शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन का किया निरीक्षण’

कोरिया : सरगुजा संभाग की आयुक्त सुश्री जेनेविवा किण्डो अपने दो दिवसीय कोरिया भ्रमण के दौरान पहले दिन विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम नरकेली में बने गौठान के निरीक्षण पर पहुंची।
 
गौठान में उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट, वर्क शेड, चारागाह एवं गौठान में मवेशियों के स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। कोरिया भ्रमण के पहले दिन संभाग आयुक्त सुश्री किंडो ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी जिला अधिकारियों से मुलाकात की तथा धान खरीदी की तैयारी के संबंध में अपर मुख्य सचिव द्वारा ली गयी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी शामिल हुई।

 जिला भ्रमण के दूसरे दिन संभाग आयुक्त ने जिले के विकासखण्ड भरतपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम लरकोड़ा में बने गौठान का निरीक्षण कर महिला समूह व गोठान समिति के अध्यक्ष व सदस्यों से चर्चा कर गोबर खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि शेष गोबर की भंडारण की व्यवस्था हेतु अतिरिक्त वर्मी टैंक का निर्माण किया जाये अथवा सीपीटी में भंडारण किया जाये। इस दौरान वहां उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई तथा समूह को सशक्त बनाने के लिए और प्रयास करने की बात कही।
 
उन्होंने स्वयं सहायता समूह से उनके गठन, चकिय निधि व सामुदायिक निवेश कोष की जानकारी ली गई। उन्हें गोठान ग्राम में अन्य आजीविका के साधन को बढावा देने के निर्देश दिये। साथ ही उनके द्वारा निर्देश दिया गया कि गोठानों में और अन्य प्रकार के वृक्षारोपण किया जाये। इसके अलावा कैशक्राप से संबंधित गतिविधि प्रारंभ किया जाये। गोठान में लगे हुए नेपियर घास का भी अवलोकन किया।

इसके बाद संभाग आयुक्त द्वारा ग्राम पंचायत डोगरीटोला पहुंचकर वहां निर्माणाधीन नवीन ग्राम पंचायत सह पीडीएस भवन का अवलोकन किया गया और इस संबंध में सचिव से जानकारी ली गई। इस दौरान यह निर्देश दिया गया कि भवन अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करें और पंचायत भवन क्षेत्र निर्धारित कर फेन्सिंग और प्लानटेशन का कार्य किया जाये।
 
तत्पष्चात उन्होंने ग्राम पंचायत देवगढ़ द्वारा निर्मित स्टापडेम का अवलोकन किया। जल भराव का अवलोकन कर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी से स्टापडेम के आस पास लेने वाली फसल के बारे में जानकारी ली।

साथ ही उक्त अधिकारी से वनधिकार पट्टाधारियों को मिलने वाले लाभों के बारे में पूछा। जिसकी विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों द्वारा दिया, यथा मनरेगा के तहत भूमि समतलीकरण, कृषि विभाग से शाकभंरी योजना के तहत पम्प और अन्य योजना से स्प्रिंकलर एवं कृषि यंत्र वन पट्टाघारियों का वितरण किया गया आदि। इसके अतिरिक्त हाल ही में बीज वितरण भी किया जा चुका है।

संभाग आयुक्त ने अपने अगले चरण में ग्राम पंचायत जनुवां पहुंचकर ग्राम जनुवा में कृषि विभाग द्वारा निर्मित स्टापडेम का अवलोकन किया। यहां भी वरिष्ट कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने मौके पर उपस्थित 05 वनाधिकार पट्टाधारी कृषकों से चर्चा कर सामग्री वितरण का सत्यापन भी किया।

इसी तरह संभाग आयुक्त ने ग्राम पंचायत माड़ीसरई में 04 नग निर्मित धान संग्रहण चबुतरा का निरीक्षण किया तथा सम्रिति प्रबंधक से बारदाना की उपलब्धता के बारे जानकारी ली।
 
संबंधित प्रबंधक द्वारा बताया गया कि 1 लाख 30 हजार बारदाने की आवश्यकता है। समिति के पास पीडीएस के माध्यम से 24000 बारदाने उपलब्ध है। शेष बारदाने मनेन्द्रगढ़ मील से लिये जायेगें। संभागायुक्त ने इसकी व्यवस्था त्वरित करने हेतु प्रबंधक को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्षा की स्थिति उत्पन्न होने पर छायादार भंडारण की क्षमता की भी जानकारी ली।

अगले क्रम में ग्राम पंचायत हरचोका के ग्राम घुघरी के बार्डर तक संभागायुक्त पहुचीं और उनके द्वारा बैरियर में तैनात अमलों की जानकारी ली गई एवं पंजी का निरीक्षण किया गया।
 
उन्होंने बार्डर से धान आने के लिए कहाँ - कहाँ रूट हैं इसकी जानकारी लेते हुए अमलों को निर्देशित किया गया कि कोई भी ऐसा वाहन जिसमें धान आने की संभावना हो तो उसका सतत निरीक्षण किया जाये। इसके पश्चात उनके द्वारा हरचोका पहुचकर सीतामढ़ी का अवलोकन किया गया।

राम वन गमन पथ के कार्ययोजना संबंधित जानकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा0) भरतपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भरतपुर एवं सरपंच ग्राम पंचायत हरचोका से ली गईं। साथ ही उकने द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भरतपुर से कोबिड-19 के दौरान आये श्रमिकों की जानकारी ली। तदुपरांत उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा 15 हेक्टेयर में निर्मित उद्यानिकी नर्सरी का अवलोकन करते हुए निर्देषित किया कि लीची जैसे फलदार पौधे का रोपण किया जाये एवं हल्दी, अदरक भी लगाया जाये। इसके अतिरिक्त सिचाई की व्यवस्था हेतु पम्प हाउस स्थापित करने के निर्देश भी दिये।

संभागायुक्त ने अपने कोरिया भ्रमण के अंतिम चरण में ग्राम पंचायत सिंगरौली में स्थापित नवीन धान खरीदी केन्द्र अवलोकन किया तथा निर्देश दिया कि 01 दिसम्बर 2020 के पूर्व सम्पूर्ण तैयारी कर ली जाये। इसके पश्चात उपस्वास्थ्य केन्द्र सिंगरौली की परिचारिका एवं एमपीडब्लू से कोविड-19 टेस्ट के बारे में जानकारी ली  तथा उपस्थित ग्रामीणों को मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि सरगुजा संभाग आयुक्त अपने दो दिवसीय कोरिया प्रवास पर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का निरीक्षण कर जिले में क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त कर रही हैं।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook