ब्रेकिंग न्यूज़

कोरिया : कोरिया जिले में समर्थन मूल्य पर 33 उपार्जन केन्द्रों में होगी एक दिसम्बर से धान खरीदी की शुरूआत,
पंजीकृत 24 हजार 426 किसानों से होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, 5 हजार 802 किसान बढ़े

दूर-दराज से आने वाले के किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केन्द्रों में रहेगी कैन्टीन व्यवस्था

कोरिया : राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत कल एक दिसम्बर से पूरे प्रदेश भर में हो रही है। कोरिया जिले में 33 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से सुचारू और सुव्यवस्थित ढंग से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जाएगी।

इसमें 06 नए उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं जिससे किसानों को धान विक्रय करने में सुविधा होगी। इसमें 6 नये स्वीकृत धान उपार्जन केंद्र बड़ेकलुआ, तरगवां, कुंवारपुर, रामगढ़, बंजी एवं कौड़ीमार्ग शामिल हैं। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले में इस वर्ष 24 हजार 426 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष से पंजीकृत किसानों की संख्या में 5 हजार 802 किसानों का इजाफा हुआ है।

धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए सभी कलेक्टर श्री एसएन राठौर के निर्देश अनुसार सभी राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए सूचना एवं आवश्यक जानकारी से संबंधित पोस्टर लगायो जा रहे हैं।

किसानों के बैठने के लिए छाया की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, नमी मापक यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स एवं सेनीटाइजर सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही कलेक्टर श्री राठौर के निर्देश अनुसार दूर-दराज से आने वाले किसानों के लिए बिहान की महिलाओं द्वारा कैन्टीन लगाई जायेगी। 
 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रदेश में खेती-किसानी को बढ़ावा देने वाली नीतियों से किसानों में अदिक फसल लेने की रूचि बढ़ी है। राज्य शासन की कृषि ऋण माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना आदि के परिणाम मूलक कोरिया जिले में पिछले वर्षों की तुलना में 5 हजार 802 किसानों की बढोतरी हुई है। जिले में नए उपार्जन केन्द्र बढ़ने से किसानों को धान बेचने में सुविधा होगी।

कोरिया जिले में पहले दिन 108 टोकन के जरिए 4424 क्विंटल धान की किसानों से होगी खरीदी

कलेक्टर श्री एसएन राठौर द्वारा कोरिया जिले में धान खरीदी के लिए बनाए गए 33 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा और सुचारू रूप से धान खरीदी करने के लिए सभी उपार्जन केन्द्रों में सहायक नोडल अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर श्री राठौर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिला स्तर पर पर्यवेक्षण हेतु अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

राज्य शासन द्वारा निर्देशों के अनुरूप 1 दिसम्बर 2020 से आगामी 31 जनवरी 2021 कुल 2 माह की अवधि में धान की खरीदी की जाएगी। इन दो माह में जिले के सभी पंजीकृत छोटे और बड़े किसानों का धान खरीदी की जाएगी। कोरिया जिले में कल 1 दिसंबर को पहले दिन 108 टोकन के जरिए 4424 क्विंटल धान की किसानों से खरीदी की जायेगी।

जिले में टोकन के आधार पर सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाना की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। जिले में पीडीएस एवं नवीन बारदाने सहित मिलर्स के बारदाने को मिलाकर कुल 19 लाख 72 हजार 207 नग बारदाना एकत्र किया जा चुका है। उपर्जान केन्द्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों के पंजीकृत किसानों धान का टोकन जारी करने और खरीदी करने की समुचित व्यवस्थाए बनाई गई है, ताकि किसी भी पंजीकृत किसानों को अनावश्यक परेशानी ना हो।  

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook