ब्रेकिंग न्यूज़

 BJP नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पूर्व PM राजीव गांधी पर किया आपत्तिजनक टिप्पणी, FIR दर्ज
नई दिल्ली : हमेशा अपने बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कांकेर जिला के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वाधवानी ने तजिंदर बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा, “BJP प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर कांकेर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वाधवानी ने दर्ज कराई FIR। भाजपा के गैर संस्कारी नेताओं के लगातार बढ़ती अपमानक टिप्पणीयां बरदाश्त नही की जाएगी।”

वहीं, यूथ कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, “BJP प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के खिलाफ छत्तीसगढ़ के कांकेर में FIR दर्ज। पूर्व PM स्व. राजीव गांधी जी पर लगातार अपमानजनक टिप्पणी कर सामाजिक सोहाद्र बिगाड़ने के प्रयास में कांकेर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष पंकज वाधवानी ने दर्ज कराया मामला। नफरत के किसी वायरस को नही बख्शा जाएगा!” वहीं, कांकेर यूथ कांग्रेस ने जब बग्गा पर एफआईआर की जानकारी दी तो उन्होंने भी पलटवार किया है। साथ ही फिर से वहीं बात दोहराई है। बग्गा ने लिखा कि ‘दम है कितना दमन में तेरे, देख लिया है देखेंगे, जगह है कितनी जेल में तेरे, देख लिया है देखेंगे’।

बता दें कि, तजिंदर पाल सिंह बग्गा से पहले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी पूर्व पीएम राजीव गांधी पर टिप्पणी की थी। साथ ही उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणी की थी। संबित के खिलाफ भी रायपुर के सिविल लाइंस थाने में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आईपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। संबित को छत्तीसगढ़ पुलिस ने नोटिस भी जारी किया था।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook