ब्रेकिंग न्यूज़

बजाज ऑटो की फैक्ट्री में 140 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव
नई दिल्ली: अनलॉक-1 में सरकार ने ज्यादातर गतिविधियों की छूट दे दी है। जिस वजह से उद्योग-धंधे दो महीने बाद फिर से शुरू हो गए हैं। इसी के साथ कोरोना वायरस के मामलों में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। अब बाइक बनाने वाली देश की टॉप कंपनी बजाज ऑटो के वालुज (औरंगाबाद) फैक्ट्री में 140 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें से दो कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। बजाज ऑटो ने अभी फैक्ट्री बंद करने से इनकार कर दिया है।

कंपनी प्रबंधन के मुताबिक वालुज फैक्ट्री में 8100 कर्मचारी काम करते हैं। यहां पर 24 अप्रैल को कुछ कर्मचारियों के साथ उत्पादन दोबारा से शुरू हुआ था। वहीं अनलॉक में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई। फिर 6 जून को यहां पर कोरोना वायरस का पहला केस सामने आया था। पहले तो फैक्ट्री के 79 कर्मचारी पॉजिटिव बताए जा रहे थे, लेकिन शुक्रवार को सामने आई रिपोर्ट में इनकी संख्या बढ़कर 140 हो गई। जिसमें से दो लोगों की मौत भी हुई है। दोनों डायबिटीज और हाइपर टेंशन से ग्रसित थे।

कंपनी प्रबंधन के मुताबिक वालुज फैक्ट्री में हर साल 5 लाख बाइक का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग फैक्ट्री के बंद होने की बात कर रहे हैं, लेकिन ये गलत है। फैक्ट्री सामान्य रूप से चल रही है। वहीं पूरे परिसर में स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन हो रहा है। फैक्ट्री सामान्य रूप से चलती रहे, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी नो वर्क नो पे के नियमों के तहत फैक्ट्री को बंद करेगी, तो इससे कर्मचारियों पर बुरा असर पड़ेगा। इस वजह से वो एहतियात बरतते हुए फैक्ट्री को जारी रखना चाहते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook