ब्रेकिंग न्यूज़

अखिलेश यादव का आरोप, कहा- भाजपा साजिश के चलते दिल्ली में रोककर रखा है मेरा हेलिकाप्टर

एजेंसी 

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल गरम है। दिल्ली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हेलिकाप्टर रोके जाने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे हेलिकाप्टर को अभी भी बिना किसी कारण बताए दिल्ली में रोककर रखा गया है और मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है। जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता अभी यहां से उड़े हैं। हारती हुई भाजपा की ये हताशा भरी साजिश है। जनता सब समझ रही है।' साथ ही उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि सत्ता का दुरूपयोग हारते हुए लोगों की निशानी है। समाजवादी संघर्ष के इतिहास में ये दिन भी दर्ज होगा ! हम जीत की ऐतिहासिक उड़ान भरने जा रहे हैं।


आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी चीफ जयंत चौधरी के साथ अखिलेश यादव एक प्रेस कांन्फ्रेंस करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने आरोप लगाया कि मेरे हेलीकाप्टर को दिल्ली में जानबूझ कर रोका गया और इसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के लिए नहीं उड़ने दिया जा रहा है। हालांकि तस्वीरें वायरल होने के कुछ देर बाद उन्हें इजाजत मिल गई। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव का हेलिकाप्टर मुजफ्फरनगर के लिए उड़ान भर चुका है।

बता दें कि मुजफ्फरनगर में प्रेस कान्फ्रेंस से पहले जयंत चौधरी ने भी भाजपा पर निशाना साधा था। भाजपा के आफर पर उन्होंने कहा कि अमित शाह के आफर में साजिश की बू आ रही थी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के अस्तित्व के लिए जरूरी है। जयंत ने एक दिन पहले कहा था कि वह चवन्नी नहीं है जो पलट जाएं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन है। पहले चरण के चुनाव में ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान होने हैं। इसी को लेकर आज अखिलेश यादव मुजफ्फरनगर पहुंचे हुए हैं। 





 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook