कोरिया : ’कृषि की नई तकनीक और उच्च किस्म के बीजों का प्रयोग कर किसान मुख्तार को मक्का फसल उत्पादन में मिली अभूतपूर्व सफलता’
कोरिया : कोरिया जिले के बैकुंठपुर विकासखण्ड के ग्राम रामपुर के रहने वाले किसान श्री मुख्तार अहमद ने कृषि की नई तकनीक और उच्च किस्म के बीजों का प्रयोग कर कृषि उत्पादन में वृद्धि करने में सफलता हासिल की है और इस काम में मुख्तार को कृषि विभाग से मदद मिली।

शासकीय सहयोग से मक्का की कतार बोनी कर सामान्य विधि से बोई गई फसल की तुलना में किसान मुख्तार को अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ है।
किसान मुख्तार बताते हैं कि कृषि विभाग से सहयोग प्राप्त कर उन्होंने समन्वित खेती प्रयोग में उन्नत किस्म मक्का की खेती की। कृषिगत नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी से कम लागत में अधिक उत्पादन कर उनकी आय में वृद्धि हुई है। इससे अब वे अपने परिवार की खुशहाली और जरूरतें पूरी करने में सक्षम हुए हैं।
मुख्तार आगे बताते हैं कि जब उन्होंने इस प्रयोग को अपनाने का विचार किया, तब उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता महसूस हुई। इसके लिए उन्होंने खण्डस्तरीय कृषि अधिकारी से संपर्क कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके लिए उन्हें शासकीय सहायता के रूप में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (मोटा अनाज) योजना के अंतर्गत मदद मिली जिससे अधिक उत्पादन हासिल हुआ और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हुई है।
कृषि मशीनीकरण के नवाचार जैसे रोटावेटर, ट्रेक्टर, सीडड्रिल इत्यादि के गहन प्रयोग हेतु प्रोत्साहन एवं कृषि विभाग से निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन उपज में वृद्धि करने में सफल हुए मुख्तार आभार व्यक्त करते हैं।
Leave A Comment