ब्रेकिंग न्यूज़

 बलरामपुर : मछली पालन को बढ़ावा देने तथा इसे अतिरिक्त आय का जरिया बनाने के लिए विभागीय अधिकारी गंभीरता से करें कार्य-कलेक्टर
कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मत्स्य बीज प्रक्षेत्र तथा कृषि विज्ञान केन्द्र का किया निरीक्षण 
 
बलरामपुर : कलेक्टर श्री श्याम धावड़े एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीश एस. ने विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम जाबर में स्टॉप डैम, मत्स्य बीज प्रक्षेत्र तथा कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। मत्स्य बीज प्रक्षेत्र पहुंचकर उन्होंने मछली बीज उत्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली।
No description available.

मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में उन्होंने ओव्हरहेडिंग टैंक, स्पॉन कलेक्शन एरिया, तालाब तथा मत्स्य आहार भंडार का अवलोकन कर उत्पादन का अनुकुल समय तथा क्षमता के बारे में जाना। अधिकारियों ने कलेक्टर को मछली बीज प्रक्षेत्र के क्षेत्रफल, तालाबों की संख्या तथा बीज उत्पादन के प्रक्रिया की आधारभूत जानकारी दी।
No description available.

कलेक्टर ने मछली पालन को बढ़ावा देने तथा इसे अतिरिक्त आय का जरिया बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से प्रयास करने को कहा। इसके पश्चात कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण किया। कृषि विज्ञान केन्द्र में उन्होंने कड़कनाथ पालन, मधुमक्खी पालन, बटेर पालन तथा मशरुम हट का अवलोकन कर इनके उत्पादन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ली।

कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. व्ही. एन. गौतम ने कलेक्टर को बताया कि कृषकों को नई कृषि पद्धतियों तथा तकनीकी से अवगत कराने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। उन्होंने मधुमक्खी पालन तथा ऑयस्टर मशरूम उत्पादन इकाई प्रारंभ होने की जानकारी दी तथा बटन मशरूम इकाई के भी शीघ्र प्रारम्भ होने की बात कही। कलेक्टर द्वारा पूछने पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. गौतम ने उन्हें वर्तमान में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित नवीन गतिविधियों तथा नई किस्म के फसलों के प्रदर्शन के संबंध में जानकारी दी।

मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट को भी शीघ्र प्रारम्भ करने के बारे में बताया। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने वैज्ञानिकों से कहा कि वे किसानों से सतत संपर्क में रहकर उन्हें उन्नत कृषि की जानकारी दें तथा प्रोत्साहित करें।
 
इस दौरान उपसंचालक कृषि श्री अजय कुमार अनंत, विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री पाण्डु राम पैंकरा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook