बलरामपुर : जनसम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की उपलब्ध्यिों पर केन्द्रित विकास प्रदर्शनी का आयोजन
योजनाओं के जानकारी के साथ ही पुस्तकों का निःशुल्क वितरण
बलरामपुर : विकासखण्ड कुसमी के उप तहसील चान्दो के साप्ताहिक हाट बाजार में छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र सह विकास प्रदर्शनी लगायी गई। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे तथा इसकी खूब सराहना की।

वर्तमान सरकार के दो साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं-कार्यक्रमों जैसे मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपज की खरीदी, तेन्दूपत्ता संग्रहण, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना अंतर्गत नरवा-गरवा, घुरवा एवं बारी, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, डाॅ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना, सार्वभौम पीडीएस योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, बिजली बिल हाफ, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ तथा परम्परागत निवासियों को वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदान करने की जानकारी चित्रात्मक प्रस्तुति द्वारा दी गई। प्रदर्शनी में जिले के विकास कार्यों से जुडे़ चित्रों को भी शामिल कर इसके बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों पर जनसंपर्क विभाग ने विभिन्न योजनाओं पर आधारित पुस्तकों का प्रकाशन किया है। पुस्तकों में वर्तमान सरकार द्वारा दो वर्षों में किए गए कार्य का सचित्र विवरण दिया गया है। प्रदर्शनी स्थल पर प्रचार सामग्रियों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार के दो वर्षों की उपलब्धि पर आधारित संबल शासन की कल्याणकारी योजनाएं, छत्तीसगढ़ विचार माला, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ जन-गण-मन की विजय गाथा मनरेगा, पहल, लोकवाणी आपकी बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ, जय हिन्द जय छत्तीसगढ़, हमारे राम, हमारे बापू, न्याय विरासत और विस्तार पुस्तक का प्रकाशन किया गया है।
Leave A Comment