ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : कलेक्टर ने धान खरीदी की आखिरी दिन

   द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा


चार उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

बेमौसम बारिश से धान बचाव के सभी उपाय करने के दिए निर्देश

महासमुंद : कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने धान खरीदी की आखिरी दिन जिले के चार धान खरीदी केन्द्रों कनेकेरा, खट्टी, तुमगांव और पटेवा का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी व उठाव की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने असामयिक बारिश को देखते हुए धान की सुरक्षित रख-रखाव और बचाव के सभी उपाय करने के निर्देश दिए।
No description available.

उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण धान खराब न हो इसे ढकने के लिए तिरपाल, पन्नी आदि के पुख्ता इंतजाम किया जाये। उन्होंने उपरोक्त सभी केन्द्रों पर अब तक की धान खरीद और उठाव और भुगतान की भी जानकारी ली। अधिकांश केन्द्रों पर धान खरीदी निर्धारित लक्ष्य से करीब बताई गई।

कलेक्टर श्री सिंह ने आज सबेरे-सबेरे जिल के सभी एसडीएम, खरीदी केन्द्र के लिए नियुक्त जिला नोडल अधिकारियों को असामयिक बारिश को देखते हुए जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रख-रखाव और बचाव के संबंध में सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री डोमन सिंह को पटेवा धान उपार्जन केन्द्र में बताया गया कि यहां धान की पूरी खरीदी की जा चुकी है। उठाव भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने धान खरीदी में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने धान बेचनें आए किसानों से भी बातचीत की और भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली। नवागांव के किसान श्री मोहन ध्रुव ने बताया कि उन्होंने 64 क्विंटल धान बेचा है। पिछली बार भी लगभग इतना ही धान बेचा था, उन्हें बेचें गए धान का भुगतान हो चुका है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook