श्रमिक मजदूर निर्धन असहाय लोगों तक मदद के लिए पहुंच रही है प्रशासन पहाड़ी कोरवा के घरों तक पहुंच रही हैं निःशुल्क राशन स्थानीय प्रशासन और स्वयं सेवी संस्था आगे बढ़कर कर रहे हैं लोगों की मदद
जशपुरनगर 30 मार्च 2020/ कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में अन्य राज्यों से आए श्रमिक, मजदूर, निर्धन, एवं असहाय लोगों के रहने के लिए आवास और भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है। जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के लिए स्थानीय प्रशासन उनके घरों तक पहुंचकर उन्हें निःशुल्क राशन की सुविधा उपलब्ध करा रहे है। साथ ही उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की जानकारी भी दी जा रही है। पत्थलगांव में तहसीलदार श्री महेश शर्मा असहाय तथा जरुरतमंद लोगों तक बिस्कीट एवं खाघ सामग्री का पैकेट घर तक पहुंचकर वितरित कर रहे है, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार समस्या न हो। सभी विकास खंड में स्थानीय प्रशासन और जनसहयोग से मजदूर, निराश्रित और निर्धन लोगों की मदद की जा रही है।
Leave A Comment