छत्तीसगढ़ शासन ने अन्य राज्यों में फँसे श्रमिकों पर संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट जारी किया है
छत्तीसगढ़ शासन ने अन्य राज्यों में फँसे श्रमिकों पर संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट जारी किया है
छत्तीसगढ़ राज्य श्रम विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ के अन्य राज्यो मे संकट कालीन समय में फंसे श्रमिकों का संज्ञान लेते हुए कुल 6937 श्रमिकों जोकि 21 राज्यों में फंसे हुए है उनसे संपर्क कर उनके रहने खाने की पूरी व्यवस्था की है।
विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट मे दिनाक 30 मार्च को कुल 4354 श्रमिकों एवं 31 मार्च शाम 4 बजे तक 2583 श्रमिकों से संपर्क किया गया और उनकी पूरी व्यवस्था शासन द्वारा किया गया है, छत्तीसगढ़ राज्य के19 जिलों से श्रमिक 21 राज्यो में फंसे हुए हैं।
सबसे अधिक श्रमिक् महाराष्ट्र -1667 उत्तर प्रदेश-1348 जम्मू - 1125 तेलंगाना - 878 गुजरात 381 कर्नाटक - 295 आंध्र प्रदेश-193 मध्यप्रदेश -167 तमिलनाडु -160 केरल -155 पंजाब -154 राज्यों फँसे है
सबसे अधिक छत्तीसगढ़ के कबीरधाम 1207,जांजगीर चंपा 1038 ,मुंगेली 1025 , बलौदा बाजार 767,राजनांदगांव 592,बेमेतरा 444,रायगढ़ 289, रायपुर 285,बिलासपुर 270, दुर्ग 209 , गरियाबंद 163जिलों में फंसे है श्रमिक।
लॉक डाउन से प्रभावित छत्तीसगढ़ प्रदेश के अन्य राज्यों मे फंसे स्थानीय मजदूरों हेतु राज्य के नोडल अधिकारी एवं श्रम सचिव श्री सोनमणि बोरा के नेतृत्व में 6937 संकटापंन् श्रमिकों को श्रम विभाग के अधिकारीयोे एवं जिला प्रशासन द्वारा अन्य राज्य के अधिकारीयो
से संपर्क कर उनके खाने पीने रहने की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
Leave A Comment