महासमुंद : जिले में अब तक 900 मिलीमीटर औसत वर्षा
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2021 से अब तक 900 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गयी। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा बसना विकासखंड में 1060 मिलीमीटर, महासमुंद में 959.3 मिलीमीटर, बागबाहरा में 936.4 मिलीमीटर, सरायपाली विकासखंड 938.6 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 605.7 मिलीमीटर पिथौरा ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 22 सितम्बर को 12.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज सरायपाली तहसील में 21.6 मिलीमीटर, पिथौरा तहसील में 12.5 मिलीमीटर, बसना तहसील में 11 मिलीमीटर, बागबाहरा तहसील में 9.4 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 9.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
Leave A Comment