महासमुंद : मा. स. गो. शास. उच्च प्राथमिक शाला सरायपाली (अंग्रेजी माध्यम) में बाल दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर जिले भर के स्कूलों में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। नाटक का मंचन और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मा. स. गो. शास. उच्च प्राथमिक शाला सरायपाली (अंग्रेजी माध्यम) स्कूल में बच्चों, शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने मंच से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ( चाचा नेहरू ) के बारे में बताया गया।
Leave A Comment