ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : संचालक पशु चिकित्सा सेवायें ने गौठान एवं विभागीय संस्थाओं का निरीक्षण किया

 द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा 

 
 रानीखेत फाउलपॉक्स का टीकाकरण जल्द कराने के दिए निर्देश 

 पशु पालक से भी मुलाक़ात की

महासमुंद :  शनिवार को संचालक पशु चिकित्सा सेवायें श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी महासमुंद ज़िले के एक दिवसीय दौरे पर आयी। उन्होंने ग्राम बिरकोनी गौठान और मनरेगा राशि से निर्मित कुक्कुट शेड का अवलोकन किया। उन्होंने कुक्कुट टीकाकरण की भी जानकारी ली। यहाँ महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा स्व वित्तीय व्यवस्था से 100 कुक्कुट का पालन पिछले माह अक्टूबर से शुरू किया गया है। श्रीमती त्रिपाठी ने कुक्कुट को रानीखेत फाउलपॉक्स का टीकाकरण जल्द कराने और किसानों से गौठानों में पैरा दान कराने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पैरा को गौठान में मचान बनाकर ही भण्डारण किया जावे।

    संचालक पशु चिकित्सा सेवायें श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने ग्राम पटेवा पशु औषधालय और पशु चिकित्सालय झलप एवं ग्राम सोनासिल्ली का भी निरीक्षण किया। साफ-सफाई एवं अभिलेखों का संधारण समुचित ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान लक्ष्य से कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी / पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ को गायों की जानकारी उपलब्ध होने के पश्चात् कृत्रिम गर्भाधान दिए गए लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिए। इस मौक़े पर वे पशुपालक श्री तुलाराम पटेल से मिली और उनसे बातचीत की। पशु चिकित्सालय भवन झलप की स्थिति जर्जर होने पर उसकी मरम्मत हेतु प्रस्ताव भेजने कहा। पशु चिकित्सालय प्रभारी को व्यवस्थाओं में सुधार करने, पशुपालकों को सुविधाएं एवं अन्य सेवायें उपलब्ध कराने निर्देश दिये गये।

   उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान कार्य का सत्यापन भी किया गया। ईनाफ पोर्टल पर पशु पंजीयन एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्य का अवलोकन कराया गया। संचालक द्वारा पशु चिकित्सालय सोनासिल्ली में किये जा रहे कृत्रिम गर्भाधान कार्य, नस्ल सुधार एवं ग्रामीणों में जागरूकता लाने संबंधी कार्यों की सराहना की गयी। संचालक श्रीमती त्रिपाठी ने पशु चिकित्सालय के भण्डार व्यवस्था ठीक करने भण्डार पंजियो को समुचित ढंग से संधारित रखने के निर्देश दिये। इस मौक़े पर संचालनालय से अपर संचालक डॉ. के. के. ध्रुव, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. टी.डी. सरजाल, डॉ. रोहिणी पाठक एवं डॉ. दीपमाला देवांगन और उप संचालक डॉ. डी.डी झारिया साथ थे।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook