ब्रेकिंग न्यूज़

 बेमेतरा जिले से राज्य के बाहर गये श्रमिकों के बैक खातों में अब तक 20 लाख 56 हजार रूपये अंतरण किया गया
बेमेतरा : -नोवेल कोरोना वायरस 19 के वैश्विक संक्रमंण से निपटने के लिए जहाॅ पूरा देश कृत संकल्पित है। वही जिला प्रशासन बेमेतरा राज्य के बाहर गये श्रमिकों के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। राज्य से बाहर गये श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के उद्ेश्य से सीधे मजदूरों के खातों में राशि स्थानांतरण कर रहे है। इस मामले में बेमेतरा जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल की दूरदर्शी सोच के बदौलत यह संभव हो सका है। जिसमें विधायकों, जनप्रतिनिधियों एवं जनता ने बढ़-चढ़ कर अपना सहयोग दिया। इसी के बदौलत 20 अप्रैल 2020 को 411 श्रमिकों के खाते में 2,35,000 (दो लाख पैतीस हजार रूपये) का अंतरण किया गया।
 
श्रमिकों के मदद करने बाबत् राज्य हेल्पलाइन एवं जिला हेल्पलाइन स्थापित किया गया है। जिसके द्वारा अब तक छः हजार से ज्यादा श्रमिकों को सीधे उनके खातें में अब तक 20,56,600 (बीस लाख छप्पन हजार छः सौ रूपये) का स्थानांतरण किया जा चुका है। प्रशासन की इस मदद से बाहर फसे हुए श्रमिक वर्तमान परिस्थिति में रोजमर्रा के अवश्यकता यथा राशन, दवाईयों की अवश्यकताओं की पूर्ति कर पा रहे है।
 
जिला बेमेतरा में अन्य जिले एवं अन्य राज्यों के श्रमिकों को भी सहायता की जा रही है। उन्हे शासकीय अमलों एवं स्व सहायता समूह संयोजन से दैनिक उपभोग की समाग्री का वितरण किया गया है। हेल्पलाइन के द्वारा यह मदद केवल मजदूरों के खातें में राशि अंतरण तक सीमित नही है। बल्कि उन मजदूरों से प्रतिदिन आत्मीय बातचीत कर उनके सुख-दुख के साथ उनके भोजन, राशन, दवाई आदि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे है एवं लाॅकडाउन तक जहां है वही रहने की समझाइश भी दे रहे है।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook