महासमुंद : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2021, पंचायत उप निर्वाचन में 76 प्रतिशत मतदान हुआ
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
15 हजार 350 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया
महासमुंद : जिले में आज हुए पंचायत उप चुनाव मतदान में 75.94 प्रतिशत मतदान हुआ। उप निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत महासमुंद में 73.21, जनपद पंचायत बागबाहरा में 73.18, जनपद पंचायत पिथौरा में 75.73, जनपद पंचायत बसना में 79.08 प्रतिशत मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान जनपद पंचायत सरायपाली में 84.60 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले मेें पंचायत के उप चुनावों में कुल 15,350 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया। 7690 पुरूष मतदाता और 7660 महिला मतदाताओं ने मत पत्रों के माध्यम से अपना मत डाला।
जिले में होने वाले पंचायत उप निर्वाचन की कुल 25 सीटों के लिए 61 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें महासमुंद की एक जनपद उप चुनाव के लिए 6 अभ्यर्थी है। वहीं बागबाहरा और सरायपाली की 3-3 सरपंच की उपचुनाव के लिए 16 प्रत्याशी खड़े हुए है। वहीं पिथौरा के 5 सरपंच सीट के लिए 12 उम्मीदवार अपना भाग्य अजमा रहे है। इसी तरह जिले में पंच के 13 सीटों के लिए भी उप चुनाव हुआ। इसके लिए 27 अभ्यर्थी मैदान में थे। पंच की ये चुनाव महासमुंद में 3, बागबाहरा में एक, पिथौरा में 4, बसना में 2 और सरायपाली में 3 सीटों पर हुआ। मतदान सुबह 7ः00 बजे से अपराह्न 3ः00 बजे तक चला। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से हुआ। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली। मतदान के दौरान कोविड गाईड लाईन का पूरी तरह पालन किया गया।
Leave A Comment