बेमेतरा :- जिले के सात गांवों मे देवगुड़ी का निर्माण, 5.10 लाख रुपये स्वीकृत

बेमेतरा :-जिला गठन पश्चात् आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिला बेमेतरा के विकास खण्ड बेमेतरा, अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2012-13 में 04 कार्यो के लिए क्रमशः ग्राम- कुरदा, दाढ़ी, बटार, कातलबोड़ हेतु रू. 0.40-0.40 लाख मान से कुल स्वीकृत राषि रू. 1.60 लाख एवं वर्ष 2013-14 में 02 कार्यो के लिए क्रमशः ग्र्राम-जेवरा, सनकपाट हेतु रू. 0.50-0.50 मान से स्वीकृत राशि रू. 1.00 लाख व वर्ष 2015-16 में 01 कार्य के लिए ग्राम-मटका हेतु रू. 0.50 लाख मान से स्वीकृत राशि रू. 0.50 लाख तथा वर्ष 2017-18 में 01 कार्य के लिए ग्राम बोहारडीह हेतु स्वीकृत राषि रू. 1.00 लाख के मान से व वर्ष 2019-20 में 01 कार्य के लिए ग्राम-झालम हेतु रू. 1.00 लाख अर्थात् कुल स्वीकृत राशि रूपये 5.10 लाख देवगुड़ी निर्माण (पूजा स्थल) स्वीकृत राशि किया गया है, जिसमे से कुल राशि रू. 4.10 लाख व्यय किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2012-13 से 2019-20 तक कुल 09 देवगुड़ी निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है, जिसमे 07 कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 02 कार्य प्रगति पर है।
Leave A Comment