महासमुंद : जिले में 21 से 25 फरवरी तक टीका महाअभियान चलाया जाएगा
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : जिले में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक महा टीकाकरण अभियान चलेगा। इसकी तैयारी को लेकर कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज यहां कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य सहित स्कूल शिक्षा आदि विभागों की बैठक ली। उन्होंने स्कूल शिक्षा अधिकारी को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण के छूटे हुए पात्र बच्चों की जानकारी एकत्रित करने कहा। उन्होंने 15 से 17 वर्ष के बच्चों जिनका 28 दिन टीकाकरण पूरा हो गया है उन्हें शीघ्र द्वितीय डोज लगवाने को कहा। इसके लिए 21 से 25 फरवरी तक टीका महाअभियान चलाएं। जिसमें 21 फरवरी को स्कूल के बच्चों को प्रथम और द्वितीय डोज लगाया जाए। इस दिन सभी पात्र बच्चों को स्कूल बुलाएं। यदि किसी कारणवश जो बच्चे टीकाकरण के लिए छूट गए हो हैं तो उनका टीकाकरण 22 फरवरी को अनिवार्य रूप से कराएं।
23 फरवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को टीकाकृत किया जाएगा। इसके साथ ही बूस्टर डोज टीकाकरण के लिए छूटे हुए मितानिन को भी टीकाकृत किया जाए। 24 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर को टीकाकृत किया जाए। जिसमें कोटवार, पटवारी, सचिव पंचायत रोजगार सहायक शामिल हैं। 25 फरवरी को पुलिस विभाग से संबंधित कर्मचारियों को टीकाकृत किया जायेगा। कॉलेज के छात्रों को भी 21 एवं 22 फरवरी के प्लान में लेकर टीकाकृत करना है। छूटे हुए लोगों के एंट्री को पूरा किया जाना है। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने कहा है। मार्च तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने निर्देशित किया गया है। 27 फरवरी को पल्स पोलियो आयोजित किया जायेगा, जिसमें 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएं।
Leave A Comment