महासमुंद : खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक भर्ती परीक्षा, परिवहन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक नियुक्त
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने जिले के 33 परीक्षा केन्द्रों के लिए गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु परिवहन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनमें परीक्षा केन्द्र क्रमांक 23001 के लिए अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग महासमुंद, 23002 के लिए परियोजना अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद, 23003 के लिए जिला पंजीयक (राजस्व) महासमुंद, 23004 के लिए उप संचालक कृषि महासमुंद, 23005 के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, 23006 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती एस. चन्द्रसेन, 23007 के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग महासमुंद, 23008 के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, 23009 के लिए कार्यपालन अभियंता मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना महासमुंद, 23010 के लिए प्रभारी खनिज अधिकारी महासमुंद, 23011 के लिए कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, 23012 के लिए अनुविभागीय अधिकारी कोडार शीर्ष कार्य जल संसाधन, 23013 के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, 23014 के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् महासमुंद, 23015 के लिए श्रम पदाधिकारी को परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 23016 के लिए सहायक संचालक शिक्षा विभाग, 23017 के लिए सहायक अभियंता गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) संभाग महासमुंद, 23018 के लिए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड महासमुंद, 23019 के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला बाल विकास विभाग, 23020 के लिए जिला आबकारी अधिकारी, 23021 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद, 23022 के लिए उप अभियंता लोक निर्माण विभाग महासमुंद, 23023 के लिए उप वनमंडलाधिकारी सामान्य वनमंडल, 23024 के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, 23025 के लिए प्रभारी खाद्य अधिकारी, 23026 के लिए जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, 23027 के लिए अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बागबाहरा,, 23028 के लिए परिक्षेत्र अधिकारी (वन) बागबाहरा,, 23029 के लिए अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन बागबाहरा,एवं परीक्षा केन्द्र 23030 के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग बागबाहरा, 23031 के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् बागबाहरा, 23032 के लिए नायब तहसीलदार पिथौरा एवं परीक्षा केन्द्र 23033 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा को परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
Leave A Comment