राजस्व अमला किसानों के खेतों में ओला वृष्टि से हुए नुकसान का कर रहे भौतिक सत्यापन
जशपुर : कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले में आकस्मिक वर्षा ओला वृष्टि के कारण फसलों के हुए नुकसान का आंकलन करने राजस्व अमला अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों से मिलकर फसल के हुए नुकसान की जानकारी ले रहे है और किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल का आंकलन तैयार कर रहे है।।

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को किसानों के फसल नुकसान के संबंध में जानकारी बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में आज राजस्व अमला आरबीसी 6-4 के तहत् किसानों के खेतों का भौतिक सत्यापन कर जानकारी तैयार की जा रही है।

Leave A Comment