ब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम जाबर में किसान सम्मेलन का आयोजन, कृषि मंत्री श्री नेताम हुए शामिल

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

मंत्री ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ किया आम पौधा का रोपण

6 करोड़ 64 लाख की लागत के 31 कार्यों के लिए लोकार्पण एवं भूमिपूजन

किसानो के हित में कार्य करने शासन प्रतिबद्ध- मंत्री श्री रामविचार नेताम

बलरामपुर : कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के उपस्थिति में विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जाबर के कृषि विज्ञान केंद्र में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंत्री श्री नेताम ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ आम के पौधा का रोपण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली, रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक कुमार बाजपेई, उप संचालक कृषि श्री रामचंद्र भगत, सबंधित अधिकारी कर्मचारी ,बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

विभिन्न विकास कार्यों के लिए लोकार्पण एवं भूमिपूजन

पौधारोपण के पश्चात कृषि सम्मेलन कार्यक्रम में मंत्री श्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड अन्तर्गत विकासखंड बलरामपुर के ग्राम पंचायतों में सी.सी. रोड के 28 एवं पुल-पुलिया निर्माण के 03 कुल 31 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें से 21 कार्यों का भूमि पूजन की कुल लागत राशि 408.72 लाख रू. एवं 10 कार्यों का लोकार्पण की लागत राशि 255.71 लाख रू. कुल 31 कार्यों के लिए कुल लागत 664.43 लाख है।

विभिन्न योजनांतर्गत सामग्री का किया गया वितरण

कार्यक्रम में मंत्री श्री नेताम के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के 8 किसान को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग से 20 किसानों को रामतिल, उद्यान विभाग से 67 किसानों को पौध वितरण मत्स्य विभाग के द्वारा 01 किसान को कोल्ड बॉक्स, वन विभाग अंतर्गत 10 महिलाओं को चरण पादुका का वितरण किया गया। साथ ही स्वेच्छानुदान राशि के चेक का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती एवं फसल प्रबंधन पुस्तक का विमोचन भी किया। इस दौरान कार्यक्रम में संबंधित विभागों द्वारा फसल बीमा,विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों ने भी प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव साझा किया।

मंत्री श्री नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान हितैषी सरकार है।और किसानों के हित में कार्य करने व उन्हें लाभान्वित करने प्राथमिकता से कार्य कर रही है। राज्य में किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्राथमिकता से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसे महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत है। प्रतिवर्ष धान की खरीदी के समर्थन मूल्य में निरंतर वृद्धि की जा रही है, जिससे किसानों को उनकी उपज का समुचित मूल्य मिल रहा है जिससे क्षेत्र में भी किसान बहुतायत में धान की फसल ले रहे है। उन्होंने धान के स्थान पर अन्य फसल जैसे मोटा अनाज, दलहन, तिलहन जैसे फसलों लेने प्रेरित किया जिससे कृषि विविधीकरण को बढ़ावा मिल सके। साथ ही उन्होंने डीएपी के वैकल्पिक का उपयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि तेंदूपता संग्राहक को डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में राशि का अन्तरण किया जा रहा है। इस डिजिटल क्रांति के माध्यम से देश-प्रदेश में बदलाव आया है। डिजिटल क्रांति के माध्यम से शासन की योजनाएं पारदर्शी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसान के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं और सरकार किसानों के हित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook