जशपुरनगर : जिले के महिला-पुरूष मध्यान्ह रसोईया संघ ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 7 लाख 15 हजार की सहायता राशि दी
जिले के रसोई संघ की कलेक्टर ने की सराहना
जशपुरनगर 06 मई : कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को आज उनके कक्ष कलेक्टोरेट कक्ष में जिला जशपुर के महिला पुरूष मध्यान्ह रसोईया संघ ने कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 7 लाख 15 हजार की सहायता राशि सौंपा गया। रसोईया संघ ने अपने 5 दिन का अपै्रल माह का पारिश्रमिक राशि 200 रुपए स्वेच्छा से देने का निर्णय लिया। 3579 रसोईयों ने अपना मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहयोग राशि दी है।

कलेक्टर ने रसोईया समूह की सराहना करते हुए कहा है कि कम वेतन से ही आपने जरूरतमंद के लिए सहयोग राशि देने में मदद की है। इसके लिए आप बधाई के पात्र है। इस अवसर पर रसोईया संघ के अध्यक्ष श्री हीराचंद्र यादव, सचिव शिवसागर साय पैंकरा, अमृतदास कोषाध्यक्ष एवं संरक्षक श्रीमती उतरा नायडू उपस्थित थे।
Leave A Comment